सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों के भोजन में मिली छिपकली
आजीविका मिशन के जिम्मेदार जहां मामूली चूक बता कर पल्ला झाड़ रहे हैं, वही प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। प्रभारी मंत्री सहित अतिथियों के भोजन में बड़ी मनमानी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जिन अतिथियों ने कार्यक्रम में भोजन किया था उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है।
Publish Date: Fri, 16 May 2025 09:14:48 PM (IST)
Updated Date: Sat, 17 May 2025 12:16:14 AM (IST)
अतिथियों के खाने में निकली छिपकली। - प्रतीकात्मक तस्वीर।HighLights
- आजीविका मिशन द्वारा रेस्ट हाउस में की गई थी सबके भोजन की व्यवस्था।
- सभी ने चाव से भोजन भी किया, लेकिन बाद में दाल में छिपकली नजर आई।
- उसे देखकर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दो नेताओं को उल्टी भी हुई।
नईदुनिया प्रतिनिधि,डिंडौरी शाहपुर। जिले के डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम शाहपुर में गुरुवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ी मनमानी सामने आई है। शाहपुर के रेस्ट हाउस में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।
यहां प्रभारी मंत्री प्रतिभा बागरी सहित विधायकों और भाजपा के नेताओं को भोजन करना था। सभी ने चाव से भोजन भी किया, लेकिन बाद में दाल में छिपकली नजर आई। उसे देखकर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दो नेताओ को भोजन करने के बाद उल्टियां भी हुई।
गनीमत रही कि प्रभारी मंत्री ने वहां भोजन नहीं किया, जबकि उनके लिए भी भोजन व्यवस्था रेस्ट हाउस में की गई थी। यहां जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों को भी छिपकली से पकी दाल परोसी गई। इस मामले में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
आजीविका मिशन के जिम्मेदार जहां मामूली चूक बता कर पल्ला झाड़ रहे हैं, वहीं प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। प्रभारी मंत्री सहित अतिथियों के भोजन में बड़ी मनमानी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जिन अतिथियों ने कार्यक्रम में भोजन किया था उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है।