• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी में साइबर अपराध, बच्चे को मोबाइल देना पड़ा महंगा, लिंक पर क्लिक करते ही 50 हजार रुपए की ठगी

मोबाइल पर आई लिंक को क्लिक करते ही महिला के बैंक खाते से 49 हजार 999 रूपये पार हो गए।

By Neeraj ShrivasEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 01:34:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 01:35:26 PM (IST)
डिंडौरी में साइबर अपराध, बच्चे को मोबाइल देना पड़ा महंगा, लिंक पर क्लिक करते ही 50 हजार रुपए की ठगी
डिंडौरी में लिंक को क्लिक करते ही महिला के बैंक खाते से 49 हजार 999 रूपए कटे, नईदुनिया

HighLights

  1. डिंडौरी में महिला के साथ ऑनलाइन ठगी
  2. लिंक पर क्लिक करते ही कटे 50 हजार रुपए
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे है। विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाने के बाद भी लोग ठगी का शिकार हो रहे है। इसी क्रम में कोतवाली अंतर्गत ग्राम सक्का में बच्चे को मोबाइल देना एक महिला को महंगा पड़ गया।

मोबाइल पर आई लिंक को क्लिक करते ही महिला के बैंक खाते से 49 हजार 999 रूपए पार हो गए। पीड़ित महिला द्वारा इसकी शिकायत 1930 हेल्पलाइन सहित कोतवाली में दर्ज कराई गई है।

बच्चे ने लिंक पर किया क्लिक

पुलिस ने बताया कि, अंजली वनवासी 25 वर्ष निवासी ग्राम आवास टोला ग्राम मोहदा कुछ दिन पहले ही अपने मायके ग्राम सक्का आई है। महिला का यूनियन बैंक शाखा सक्का में खाता है। खाते में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर में वह फोन पे चलाती है।


10 सितंबर को दोपहर 12.55 बजे महिला का मोबाईल बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान मोबाइल में एक लिंक आयी जिस पर बच्चे क्लिक कर दिये थे। लिंक पर क्लिक करते ही महिला के बैंक खाते से 49,999 रुपए कट गये थे।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में एरोपोनिक्स पद्धति से उगेगा बैंगनी रंग वाला कुफरी जमुनिया आलू, सेहत से लेकर उत्पादन तक साबित होगा खरा सोना

बची रकम दूसरे खाते में महिला ने की ट्रांसफर

महिला ने जैसे ही यह देखा कि उसके खाते से रुपए कट गये है तो उसने खाते में बचे पैसे तत्काल दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिये। महिला ने बैंक जाकर पता किया तो बैंक कर्मियों ने 1930 पोर्टल में फोन कर शिकायत करने की सलाह दी। महिला ने 1930 पोर्टल में फोन कर अपने साथ हुयी धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

अज्ञात पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

महिला के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से 49,999 रुपये पार दिए गये है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर-झांसी बायपास पर खर्च होंगे 109 करोड़, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए बनाए जाएंगे 3 अंडरपास-फ्लाई ओवर