• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

MP के डिंडौरी में मिला 75 हजार साल पुराना इतिहास, गुफाओं में मिले आदिमानव के 580 औजार

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में 75 हजार साल पुराने मानव इतिहास के प्रमाण मिले हैं। सर्वे में 21 प्रागैतिहासिक स्थल, 580 पत्थर के औजार और औजार बनाने वाले जीवाश्म वर्कबेंच मिले हैं।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 08:13:56 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 08:13:56 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP के डिंडौरी में मिला 75 हजार साल पुराना इतिहास, गुफाओं में मिले आदिमानव के 580 औजार
MP के डिंडौरी में मिला 75 हजार साल पुराना इतिहास। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. डिंडौरी में मिले 75 हजार साल पुराने निशान।
  2. 21 प्रागैतिहासिक स्थल और 580 पत्थर के औजार मिले।
  3. चांदपुर में मिला औजार बनाने वाला जीवाश्म वर्कबेंच।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले की पहाड़ियों और गुफाओं में मानव इतिहास के ऐसे निशान मिले हैं, जो करीब 75 हजार साल पुराने माने जा रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि यहां कभी आदिमानव न केवल रहता था, बल्कि पत्थरों को तराशकर शिकार, खेती आदि में उपयोग के लिए औजार भी तैयार करता था।

एक नए पुरातात्विक सर्वे में 21 प्रागैतिहासिक स्थल और 580 से अधिक पत्थर के औजार मिले हैं। इसमें अहम चांदपुर में एक पेड़ के तने का जीवाश्म है। पुरातत्वविद् मान रहे हैं कि इसका उपयोग आदिमानव सामूहिक रूप से औजार बनाने के लिए वर्कबेंच की तरह करते होंगे। आठ से 10 लोग एक साथ बैठकर पत्थरों को तोड़ते और तराशते रहे होंगे।


इंटैक ने किया पुरातात्विक सर्वे

मप्र पुरातत्व विभाग ने इस क्षेत्र में काम करने वाले संगठन इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) से यह सर्वे कराया है। पुरातत्वविद् डा. शुभम रजक, नैन्सी शर्मा की टीम ने डिंडौरी के शहपुरा, मेहदवानी, डिंडौरी और समनापुर ब्लाक में सर्वे किया। इसके लिए पहले सेटेलाइट तस्वीरों से संभावित स्थलों की पहचान की गई। इसके बाद टीम ने गांव-गांव जाकर अवशेषों को जुटाया और उनका दस्तावेजीकरण किया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 19 जिलों के शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोका

तीन कालों की कहानी बताते हैं पत्थर

  • सर्वे में मिले अवशेष मध्य पुरापाषाण, उत्तर पुरापाषाण और माइक्रोलिथिक (लघु पाषाण )काल से जुड़े हैं। यानी यहां मानव की मौजूदगी और उसके औजार बनाने की तकनीक के अलग-अलग दौर के प्रमाण मिले हैं। क्वार्ट्ज पत्थरों से बनाए गए ब्लेड और खुरचनी जैसे औजार प्रमुख हैं।

  • कुछ औजारों में खांचे भी मिले हैं। इससे इनके लकड़ी या हड्डी के हत्थों में लगाए जाने की संभावना है। इंटैक के भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष एमएम उपाध्याय ने कहा कि सर्वे में मिले अवशेषों की निश्चित उम्र जानने के लिए अभी विज्ञानिक खोदाई और जांच की जरूरत है।
  • एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।