• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी में रसगुल्ला बताकर दे दिया सुअर मार बम, खाते ही युवक के मुंह में फटा, इलाज के दौरान मौत

डिंडौरी के कोतवाली अंतर्गत पड़रिया छांटा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां रसगुल्ला बताकर एक युवक को गांव के ही व्यक्ति ने सुअर मार बम खाने के लिए दे दिया।

By Neeraj ShrivasEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 03:24:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 03:26:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
डिंडौरी में रसगुल्ला बताकर दे दिया सुअर मार बम, खाते ही युवक के मुंह में फटा, इलाज के दौरान मौत

HighLights

  1. आपसी बातचीत के दौरान दिया बम
  2. डिंडौरी के पड़रिया छांटा की घटना
  3. आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। कोतवाली अंतर्गत पड़रिया छांटा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रसगुल्ला बताकर एक युवक को गांव के ही व्यक्ति द्वारा सुअर मार बम थमा दिया गया। बम खाते ही युवक के मुंह में फट गया, जिससे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना मंगलवार की देर शाम की बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, विस्फोटक अधिनियम की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


आपसी बातचीत के दौरान दिया बम

पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र बरौतिया पिता स्व. फुल्लू लाल बरौतिया उम्र 35 साल मंगलवार की शाम लगभग सात बजे अपने परिजनों के साथ खाना खाकर घर के आंगन में आग जलाकर बैठा था। रात लगभग आठ बजे गांव का रामभगत बरौतिया वहां पहुँचा और राजेन्द्र के बगल से बैठ गया।

सुअर मार बम रसगुल्ला बताकर खाने को दिया

रामभगत और राजेन्द्र आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान रामभगत ने सुअर मार बम को रसगुल्ला बताकर राजेंद्र को खाने के लिए दे दिया। राजेंद्र ने बम को रसगुल्ला समझकर खा लिया। चबाने पर बम मुंह में ही फट गया। सुअर मार बम फटने से राजेंद्र के मुंह में गंभीर चोट आई।

इलाज के दौरान हुई मौत

परिजन उसे इलाज के लिए ऑटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान डाक्टर द्वारा राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को शव के पोस्ट मार्टम के दौरान जिला अस्पताल की मर्चुरी के बाहर परिजनों सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे। परिजनों के बीच घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही।

इस तरह की वारदात के बाद गांव में भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर बम आरोपित को किस माध्यम से मिला।

यह भी पढ़ें- भोपाल पूर्व IAS हत्याकांड: आरोपी केयरटेकर को भेजा जेल, पहले रेता गला फिर रची सिलिंडर ब्लास्ट की साजिश

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।