• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP में सिस्टम फेल... कुपोषण मिटाने वाला 27 करोड़ का चावल बना कीड़ों का भोजन

आदिवासी बहुल जिले में कुपोषण मिटाने के लिए आया 68 सौ टन से अधिक फोर्टीफाइड चावल कीड़े खाते रहे। 27 करोड़ रुपये मूल्य का यह चावल खाने योग्य नहीं रह गया...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 09:14:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 09:14:52 PM (IST)
MP में सिस्टम फेल... कुपोषण मिटाने वाला 27 करोड़ का चावल बना कीड़ों का भोजन
कुपोषण मिटाने वाला 27 करोड़ का चावल बना कीड़ों का भोजन

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। आदिवासी बहुल जिले में कुपोषण मिटाने के लिए आया 68 सौ टन से अधिक फोर्टीफाइड चावल कीड़े खाते रहे। 27 करोड़ रुपये मूल्य का यह चावल खाने योग्य नहीं रह गया है। जांच में इसकी पुष्टि हुई है। नईदुनिया में यह मामला प्रमुखता से उजागर होने के बाद गुणवत्ता नियंत्रक की टीम जांच करने डिंडौरी आई थी। टीम खराब चावल का सैंपल लेकर गई थी। अब जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया है कि चावल खाने योग्य नहीं रह गया है।

वेयर हाउस संचालकों की लापरवाही

जांच रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर यह उल्लेख किया गया कि गोदामों में कोई तकनीकी कर्मचारी नहीं है। इसी के चलते रखरखाव नहीं हो पाया। इसमें वेयर हाउस संचालकों की लापरवाही सामने आई है। गौरतलब है कि लक्ष्मी अग्रवाल वेयर हाउस, खनूजा वेयर हाउस, मेकलसुता वेयर हाउस, मां नर्मदा वेयर हाउस के साथ सरकारी गोदाम निगवानी में 2023-24 का चावल सड़ गया।


खराब चावल की नीलामी की जाएगी

चावल की स्थिति यहां तक पहुंच गई कि यह जानवरों के खाने लायक भी नहीं बचा। अब विभागीय अधिकारी खराब हुए चावल की भरपाई कराने में जुट गए हैं। जिनकी लापरवाही से चावल खराब हुआ है, उनसे उतनी मात्रा में अच्छा चावल जमा करने के लिए पत्राचार शुरू किया जा रहा है। वहीं खराब चावल की नीलामी भी की जाएगी।

वेयर हाउस में नहीं मिला वेंटिलेशन

जांच रिपोर्ट में उल्लेख है कि वेयर हाउस में वेंटिलेशन नहीं था और चावल को दीवार से सटाकर अव्यवस्थित तौर पर रखा गया था। इस मामले में गुणवत्ता की जांच करने वाली एजेंसी को भी ब्लैक लिस्टेड करने का प्रस्ताव दिया गया है। महाप्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रक मनोज कुमार वर्मा ने जिला प्रबंधक डिंडौरी को पत्र जारी कर जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें... भोपाल में फलों पर थूकने का Video Viral, थाने में हिंदू संगठन का हंगामा