• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी के मिसरोद थाना प्रभारी को निलंबित करने को लेकर सर्व आदिवासी समाज का प्रदर्शन

आदिवासी युवकों के द्वारा जय जौहार का नारा लगाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर आदिवासी समाज की जनभावना को आहत किया गया है।

By Neeraj ShrivasEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 05:04:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 05:04:15 PM (IST)
डिंडौरी के मिसरोद थाना प्रभारी को निलंबित करने को लेकर सर्व आदिवासी समाज का प्रदर्शन
रानी अवंती बाई चौक पर नारेबाजी कर सड़क जाम करते युवा। नईदुनिया

HighLights

  1. जय जौहार शब्द का प्रयोग अभिवादन के लिए करता है
  2. तहसीलदार डिंडौरी शशांक शेंडे मौके पर पहुंचे
  3. अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। आदिवासी समाज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए मिसरोद टीआई रतन सिंह परिहार को निलंबित करने की मांग को लेकर बुधवार की दोपहर लगभग ढाई बजे सर्व आदिवासी समाज द्वारा जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया। नारेबाजी करते हुए युवाओं ने रानी अवंती बाई चौक पर सड़क जाम कर दी।

तहसीलदार डिंडौरी शशांक शेंडे मौके पर पहुंचे

सूचना पर कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कुछ देर बाद तहसीलदार डिंडौरी शशांक शेंडे मौके पर पहुंचे और समझाइश दी। इसके बाद युवा सड़क से हटे।

naidunia_image

मिसरोद भोपाल रतन सिंह परिहार ने उपहास किया

तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कहा कि थाना प्रभारी मिसरोद भोपाल रतन सिंह परिहार द्वारा आदिवासी युवकों के द्वारा जय जौहार का नारा लगाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर आदिवासी समाज की जनभावना को आहत किया गया है।

जय जौहार शब्द का प्रयोग अभिवादन के लिए करता है

आदिवासी समाज के अभिवादन शब्द जय जौहार सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि आदिवासी समाज की एकता व एकरूपता का प्रतीक है। सांस्कृतिक रूप से भी समस्त आदिवासी समाज जय जौहार शब्द का प्रयोग एक दूसरे के अभिवादन के लिए करता है।


अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग

ऐसी स्थिति में पुलिस विभाग में पदस्थ टीआई रतन सिंह परिहार द्वारा जय जौहार शब्द के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। सर्व आदिवासी समाज द्वारा ऐसे अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है।

विभागीय जांच संस्थित करने की मांग

ज्ञापन के माध्यम से संबंधित के विरूद्ध एसटी_एससी अत्याचार निवारण अधिनियम की लागू धाराओं में एफआईआर करने और संबंधित निरीक्षक को तत्काल सेवा से पृथक करने की कार्रवाई के साथ उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करने की मांग ज्ञापन में शामिल की गई है। उचित कार्यवाही नहीं होने पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के शैल्बी अस्पताल का पंजीयन निलंबित, आग लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई