• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी में बाइक को कुचलकर पलटा वाहन, नौ घायल; एक की हालत गंभीर

हादसे में मुन्नी बाई गंभीर रूप से घायल, बाइक सवार बाल-बाल बच गए ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

By Neeraj ShrivasEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 01:29:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 01:29:10 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
डिंडौरी में बाइक को कुचलकर पलटा वाहन, नौ घायल; एक की हालत गंभीर
पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सौजन्‍य ग्रामीण

HighLights

  1. अमरकंटक में नर्मदा स्नान के लिए मंडला से निकले थे ग्रामीण
  2. सड़क किनारे खड़ी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बाइक
  3. पुलिया की रेलिंग से टकराकर बीच सड़क पर पलटा

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। अमरकंटक में मां नर्मदा के दर्शन और स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का तूफान वाहन डिंडौरी में हादसे का शिकार हो गया।

पुलिया की रेलिंग से टकराया

अमरकंटक रोड पर कुतरैल नदी पुलिया के पास तेज रफ्तार तूफान वाहन सड़क किनारे खड़ी बाइक को कुचलते हुए पुलिया की रेलिंग से टकराया गया।

वाहन सवार नौ लोग घायल

बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन सवार नौ लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बाइक सवार बाल-बाल बच गया।

वाहन सुनील यादव चला रहा था

पुलिस के अनुसार, मंडला जिले के मोहगांव थाना अंतर्गत ग्राम अंडियादर निवासी मनीराम मरावी (52) मंगलवार सुबह करीब पांच बजे गांव के लोगों के साथ वाहन क्रमांक एमपी 20 टीए 0553 से अमरकंटक के लिए रवाना हुए थे। वाहन सुनील यादव चला रहा था।

कुतरैल नदी पुलिया पर हुआ हादसा

डिंडौरी से अमरकंटक मार्ग पर जेल बिल्डिंग के आगे कुतरैल नदी पुलिया के ऊपर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी बाइक क्रमांक एमपी 51 एमए 0905 को जोरदार टक्कर मार दी।

नौ घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे में मुन्नी बाई, किशनलाल विश्वकर्मा, बुद्धलाल, इंद्रकुमार, फागूलाल, सीमा बाई, मनीराम मरावी, उमा बाई और तिलकदास घायल हुए हैं। सभी मंडला के ग्राम अंडियादर के निवासी हैं। मुन्नी बाई को गंभीर चोटें आई हैं।

एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वाहन पलटने से मार्ग पर कुछ देर आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें- जबलपुर में भारी पड़ी अतिशबाजी, पटाखों की चपेट में आए दो बच्चे; एक की आंख और दूसरे के सीने आई चोट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।