• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

'कुछ लोग मुझे मारने आ रहे हैं', कहते हुए रानी अवंती बाई की तलवार लेकर घोड़े की मूर्ति पर चढ़ा युवक

युवक का बस के कर्मचारियों से कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद वह अवंती बाई चौक पहुंच गया और कुछ लोग मुझे मारने आ रहे हैं की बात कहते हुए प्रतिमा स्थल के चब...और पढ़ें

By Neeraj ShrivasEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 12:46:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 12:51:25 PM (IST)
'कुछ लोग मुझे मारने आ रहे हैं', कहते हुए रानी अवंती बाई की तलवार लेकर घोड़े की मूर्ति पर चढ़ा युवक
रानी अवंति बाई की मूर्ति के ऊपर चढ़ा युवक।

HighLights

  1. बस कर्मचारियों से विवाद के बाद किया हंगामा
  2. मशक्कत के बाद पुलिस ने नीचे उतारा
  3. युवक पर कार्रवाई कर रही डिंडौरी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। डिंडौरी जिला मुख्यालय के राज्य परिवहन बस स्टैंड के पास में मंगलवार की सुबह एक युवक रानी अवंती बाई की तलवार निकालकर घोड़े पर चढ़ गया। घटना की सूचना लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा।

बस कर्मचारियों से हुआ विवाद

कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि नंदलाल बनवासी उम्र 30 वर्ष निवासी मझियाखार बजाग का निवासी है। वह अन्य मजदूरों के साथ बस से मंगलवार की सुबह डिंडौरी पहुंचा था।

बस के कर्मचारियों से उसका कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद वह अवंती बाई चौक पहुंच गया और कुछ लोग मुझे मारने आ रहे हैं की बात कहते हुए रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थल के चबूतरे के पर चढ़ गया।


तलवार चमकाता रहा युवक

युवक रानी की तलवार निकालकर घोड़े पर खड़ा हो गया और तलवार अपने पेट में लगाकर मारने का इशारा करता था। इस दौरान मौके पर लोग भी जमा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। युवक के खिलाफ 151 की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- डिंडौरी में मृत बताकर कल्याणी पेंशन के दो लाख रुपये निकाले, महिला बोली- साहब मैं जिंदा हूं...