गुना: खेत में लगी आग की चपेट में आकर महिला और बकरियां झुलसीं, दमकल वाहन खराब होने से मचा हड़कंप
गुना जिले के आरोन क्षेत्र के हमीरपुर गांव में बुधवार शाम खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक महिला और कुछ बकरियां झुलस गईं।
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 01:17:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 01:17:42 PM (IST)
जिले के आरोन क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर में एक खेत में खड़ी फसल में बुधवार शाम आग लग गई। नईदुनिया।HighLights
- खड़ी फसल में लगी आग, महिला और बकरियां झुलसीं
- आरोन नगर परिषद का दमकल वाहन खराब
- आग की सूचना पर गुना से फायर ब्रिगेड भेजी गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। जिले के आरोन क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर में एक खेत में खड़ी फसल में बुधवार शाम आग लग गई। इससे आग की चपेट में आकर कुछ बकरी और एक महिला झुलस गई। बाद में गुना से आग बुझाने फायर बिग्रेड भेजी गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को पुलिस ने गुना नपा को आग की सूचना दी। इस पर गुना से आग बुझाने दमकल वाहन भेजा गया। हालांकि तब तक बकरी और महिला आग की चपेट में आकर झुलस गए थे।
देर रात तक बुझाई आग
देर रात तक आग बुझाने का कार्य किया गया। मामले में नगर परिषद सीएमओ आरोन दिनेश सोनी ने बताया कि उनका दमकल वाहन कई दिनों से खराब है, जो गुना में मरम्मत के लिए भेजा गया है।
10 पुरानी दमकल के भरोसे ग्रामीण
फिलहाल एक छोटे दमकल से काम चला रहे हैं। खराब दमकल करीब 10 वर्ष पुराना होकर आए दिन खराब होता रहता है। नए दमकल वाहन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, जल्द ही नए दमकल वाहन का प्रबंध करेंगे।