• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

अपहरण कर जंगल में ले गया और शराब पीकर सो गया, मौका पाते ही अपहरणकर्ता के चंगुल से भाग नानी के घर पहुंचा नाबालिग

कैंट थानाक्षेत्र में खाने का लालच देकर 10 वर्षीय बालक को अगवा कर जंगल में लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।

By Dhruv KumarEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 07:56:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 07:58:03 PM (IST)
अपहरण कर जंगल में ले गया और शराब पीकर सो गया, मौका पाते ही अपहरणकर्ता के चंगुल से भाग नानी के घर पहुंचा नाबालिग
प्रतीकात्मक फोटो एआई से बनाई गई है।

HighLights

  1. गुना के कैंट थानाक्षेत्र की घटना, गिरफ्तार
  2. हड्डीमील के पास जंगल क्षेत्र में ले गया था
  3. आरोपित पर पहले से दर्ज हैं पांच अपराध

नवदुनिया प्रतिनिधि, गुना। कैंट थानाक्षेत्र में खाने का लालच देकर 10 वर्षीय बालक को अगवा कर जंगल में ले जाकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर 24 घंटे के भीतर बालक को बरामद कर लिया, जो अपहरणकर्ता के शराब पीकर सोने के दौरान मौका पाकर भाग निकला था।

पुलिस के अनुसार 16 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने कैंट थाना पुलिस को 10 वर्षीय नाबालिग भतीजे के सुबह से लापता होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश प्रारंभ कर दी गई थी।

हड्डीमील के पास जंगल क्षेत्र में ले गया

बालक को 17 अक्टूबर को दस्तयाब कर लिया। इसके बाद बालक द्वारा अपने कथनों में बताया कि 16 अक्टूबर की सुबह गुलाबगंज रेलवे पटरी के पास उसे एक अज्ञात व्यक्ति मिला, जो खाने का लालच देकर उसे हड्डीमील के पास जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उस व्यक्ति ने शराब पी और बालक के साथ मारपीट की।


शराब पीने के बाद अपहरणकर्ता वहीं सो गया

शराब पीने के बाद वह व्यक्ति वहीं सो गया। इस दौरान मौका पाकर बालक वहां से भाग निकला और अपनी नानी के घर पहुंच गया। बालक के कथनों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धाराओं का इजाफा किया। इसके साथ ही 18 अक्टूबर को संदिग्ध आरोपित को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम शिवकुमार उर्फ हल्के उर्फ भूपत सिंह पुत्र जसवंत रघुवंशी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम क्षेत्रपाल थाना आरोन बताया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय पेश किया गया।

आरोपित पर दर्ज हैं पांच अपराध

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित शिवकुमार रघुवंशी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जांच में उसके विरुद्ध पूर्व में विभिन्न गंभीर अपराधों के पांच प्रकरण दर्ज पाए गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आरोपित के विरूद्ध आरोन थाने में मारपीट, अप्राकृतिक दुष्कृत्य एवं हत्या से संबंधित तीन प्रकरण तथा कोतवाली अशोकनगर में चोरी से संबंधित एक प्रकरण व कचनार थाने में अपहरण एवं बलात्कार से संबंधित एक प्रकरण दर्ज पाया गया है।

यह भी पढ़ें- 'नवरात्रि है शव घर मत लाओ' कहकर मकान मालिक ने रोका... तो गुना में अस्पताल के बाहर शादी के जोड़े में सजी अर्थी