• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

किसानों के लिए बड़ी राहत, जल्द लागू होगा ऑनलाइन टोकन सिस्टम, खाद की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

MP News: कलेक्टर किशोर कन्याल ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र के खाद वितरण केंद्रों पर छायादार व्यवस्था, पीने के पानी और लाइन प्रबंधन को ...और पढ़ें

By Dhruv KumarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 08:40:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 08:40:03 PM (IST)
किसानों के लिए बड़ी राहत, जल्द लागू होगा ऑनलाइन टोकन सिस्टम, खाद की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति
खाद की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति।

HighLights

  1. जिलास्तरीय समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दी जानकारी
  2. भुगतान के लिए भी शुरू होगी QR कोड आधारित प्रणाली
  3. जल्द लागू होगा ऑनलाइन टोकन सिस्टम, कतार से मुक्ति

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। कलेक्टर किशोर कन्याल ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र के खाद वितरण केंद्रों पर छायादार व्यवस्था, पीने के पानी और लाइन प्रबंधन को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कृषि, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को लगातार खाद केंद्रों का भ्रमण करने और यह देखने के निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति रात में केंद्र पर न रुके। साथ ही बताया कि जल्द ही ऑनलाइन टोकन सिस्टम लागू होगा, जिससे किसानों को कतार में नहीं लगना पड़ेगा,क्यूआर कोड आधारित भुगतान प्रणाली भी शुरू होगी।

समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दी जानकारी

कलेक्टर कन्याल सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलास्तरीय समय सीमा बैठक ले रहे थे। उन्होंने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिले ने एसआइआर के काम में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है, जो टीम की एकजुटता और प्रभावी कार्य योजना का परिणाम है। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।


कम से कम 90 प्रतिशत स्कोर हासिल करें

कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे कम से कम 90 प्रतिशत स्कोर हासिल करें और 50 दिनों से अधिक लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समय पर समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने आरटीओ विभाग को दोहरे अभियान की शुरुआत करने के निर्देश दिए। इसके तहत बिना हेलमेट वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि हेलमेट पहनने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दो पत्नियों ने नहीं भरा मन तो तीसरी ले आया भाजपा नेता, मारपीट कर दहेज भी मांगा, महिला ने एसपी से लगाई गुहार

टीमवर्क के साथ कार्य करने की अपील की

बैठक समापन पर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से विभागीय समन्वय और टीमवर्क के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि जिले की विकास योजनाएं समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण की जा सकें। इस मौके पर जिपं सीईओ अभिषेक दुबे सहित जिले के अधिकारी उपस्थित रहे। फोटो-0112जीएन-04, गुना। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक लेते हुए कलेक्टर।