• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

अस्पताल में 'गंदी हरकत' करते पकड़े गए डॉक्टर और नर्स, Video वायरल, जांच के बाद दोनों का ट्रांसफर

MP News: गुना जिले के रुठियाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक डॉक्टर और स्टाफ नर्स का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ...और पढ़ें

By gajendra shrivastavaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 07 Nov 2025 09:20:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Nov 2025 09:20:46 PM (IST)
अस्पताल में 'गंदी हरकत' करते पकड़े गए डॉक्टर और नर्स, Video वायरल, जांच के बाद दोनों का ट्रांसफर
'गंदी हरकत' करते पकड़े गए डॉक्टर और नर्स। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. डॉक्टर और स्टाफ नर्स का अश्लील वीडियो वायरल
  2. वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ ने की कार्रवाई
  3. जांच के बाद कार्रवाई के तहत दोनों का हुआ ट्रांसफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। गुना जिले के रुठियाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक डॉक्टर और स्टाफ नर्स का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ ने दोनों का स्थानांतरण कर दिया है। वीडियो विगत रात का बताया जाता है, जिसे सीधे सीएमएचओ को भेजा गया था। इस पर जांच के बाद शुक्रवार को कार्रवाई की गई।

आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए डॉक्टर और नर्स

जानकारी के अनुसार नर्स और डॉक्टर का विगत रात के समय अस्पताल में ड्यूटी के समय आपत्तिजनक स्थिति में अश्लील वीडियो बनाकर किसी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर को भेजा। इस पर सीएमएचओ ने दो सदस्यीय जांच दल गठित कर जांच कराई।


यह भी पढ़ें- MP के स्कूल की शर्मनाक तस्वीर... बर्तन ना धोने पड़ें, इसलिए रद्दी के कागज पर बच्चों को परोसा मिड-डे मील, Video वायरल

जांच के बाद दोनों का स्थानांतरण

जांच में घटना की सत्यता की पुष्टि हुई और प्रतिवेदन में इस अशोभनीय कृत्य से विभाग की छवि धूमिल होने व अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई। इस पर सीएमएचओ ने डाक्टर को रुठियाई से तत्काल बमोरी के फतेहगढ़ अस्पताल तथा स्टाफ नर्स को कुंभराज क्षेत्र के मृगवास में कार्य करने आदेश जारी किए हैं।