गुना जिला अस्पताल में बेकाबू हुई कार, डॉक्टर और मरीजों को कुचला
बुधवार को गुना जिला अस्पताल परिसर में हादसा हुआ।बेकाबू कार मरीजों और अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी। घटना में डॉक्टर समेत कई लोग घायल हो गए।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 02:24:14 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 02:32:15 PM (IST)
घटना में डॉक्टर समेत कई लोग घायल हो गए। नईदुनियाHighLights
- जिला अस्पताल परिसर में अचानक अनियंत्रित हुई कार
- हादसे में कार चला रहे डॉक्टर सहित कई लोग घायल
- सभी घायलों को भर्ती कर शुरू किया गया उपचार
नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। जिला अस्पताल में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल परिसर में एक डॉक्टर की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद मरीजों व अन्य लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, कार की चपेट में आने से गाड़ी चला रहे डॉक्टर सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं और एक बालक भी शामिल हैं। हादसे में डॉक्टर को भी चोटें आई हैं।
घायलों का इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद अस्पताल में मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने घायलों की मदद की। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल कार अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।