
गुना, नवदुनिया प्रतिनिधि। प्रदेश भर में शुक्रवार से भारी बारिश हो रही है। गुना जिले में 2022 की तुलना में इस वर्ष 827.5 मिमी कम वर्षा हुई है। जिससे इस वर्ष औसत वर्षा के लिए अभी भी 384.8 मिमी वर्षा की जरूरत है। जबकि मौसम विभाग द्वारा आने वाले दो दिनों में और वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। जिससे कुछ हद तक औसत वर्षा के आसपास पहुंचने की आस बन रही है।
दरअसल जिले की औसत वर्षा 1053.5 मिमी है, वहीं एक जून से 15 सितंबर तक जिले में 668.7 मिमी वर्षा हुई है। जो कि जिले के औसत वर्षा का 63.5 प्रतिशत है। इसके अलावा जिले में 2022 में 15 सितंबर तक करीब 1496.3 मिमी वर्षा हुई थी, जो कि इस वर्ष में 15 सितंबर तक होने वाली औसत वर्षा का 827.5 मिमी कम है।
इसके अलावा जिले में छह से 15 सितंबर तक 116.2 मिमी वर्षा हुई है, जिससे जिले की औसत वर्षा में बढ़ोतरी हुई है। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान औसत 19.4 मिमी वर्षा हुई है, जिसमें जिले के कंभराज में सबसे अधिक 32.0 मिमी और सबसे कम मधुसूदनगढ़ में 5.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि मौसम विभाग द्वारा आने वाले दो दिनों में और वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।
गुना- 1006.9 mm, 1709mm, 6822.1 mm
बमोरी- 1006.9 mm, 1722.2mm, 835.0mm
आरोन- 996.0mm, 1607.7 mm, 563.0 mm
राघौगढ़- 996.0mm, 1811.3mm, 197.0mm
चाचौड़ा- 900.0mm, 1837.0mm , 639.0mm
कुंभराज- 900.0mm, 1896.0mm, 604.0mm
पिछले 24 घंटों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों काफी बारिश हुई है जिसमें गुना में 25.8 मिमी, बमोरी- 9.0मिमी, आरोन- 20.0मिमी, राघौगढ़- 17.0 मिमी, चाचौड़ा- 27.0 मिमी, कुंभराज- 31.0मिमी, मधुसूनदनगढ़- 5.9मिमी।