• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

गुना में सड़क हादसे के घायलों के लिए 'देवदूत' बने विधायक, तड़पते दंपती और बच्चों को खुद की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

मध्य प्रदेश के गुना में अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती और मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच वहां से गुजर रहे बमोरी व...और पढ़ें

By Dhruv KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 03:36:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 03:36:15 PM (IST)
गुना में सड़क हादसे के घायलों के लिए 'देवदूत' बने विधायक, तड़पते दंपती और बच्चों को खुद की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
गुना में विधायक ने घायल दंपती और बच्चों को खुद की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

HighLights

  1. खैरीखता रोड पर ट्रैक्टर ने मारी थी बाइक में टक्कर
  2. पति-पत्नी और दो बच्चे हो गए थे गंभीर घायल
  3. घायलों को विधायक ने खुद की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

नवदुनिया प्रतिनिधि, गुना। बमोरी थानांतर्गत खैरीखता रोड पर गतशाम एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती और मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच वहां से गुजर रहे बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया और डाक्टरों को मुस्तैदी से उपचार के निर्देश दिए। विधायक की इस त्वरित मदद से समय पर इलाज शुरू हो सका और परिवार की जान बच गई।

मोटरसाइकिल सीधे ट्रैक्टर से जा टकराई

बताया गया है कि ग्राम मोदील निवासी प्रकाश सहरिया पत्नी और दो बच्चों के साथ ससुराल में एक बीमार रिश्तेदार को देखकर वापस गांव लौट रहे थे। रात करीब सात बजे खैरीखता मार्ग पर लापरवाही से वाहन चला रहे एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। इसके चलते मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सीधे ट्रैक्टर से जा टकराई। दुर्घटना में प्रकाश सहरिया, पत्नी तथा दोनों बच्चे जिनमें तीन वर्षीय कार्तिक सहरिया भी शामिल है, सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए।


यह भी पढ़ें- ब्रेक दबाने गया…एक्सीलेटर पर दब गया पैर, डिवाइडर से टकराकर सपोर्ट वायर पर हवा में अटकी तेज रफ्तार कार

घटना के बाद आरोपित ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से भाग खड़ा हुआ।उसी समय क्षेत्र के दौरे से लौट रहे बमोरी विधायक अग्रवाल का वाहन वहां से गुजरा। क्षत-विक्षत स्थिति में परिवार को तड़पता देख विधायक ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और बिना समय गंवाए सभी घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल रवाना किया। घायलों का फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बमोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।