• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

Guna: "मैडम, आप मत जाओ..." वार्डन की विदाई पर फूट-फूटकर रो पड़ीं छात्रावास की छात्राएं

जिले के म्याना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में वार्डन के छात्रावास छोड़ने के अवसर पर छात्राओं ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। इस दौरान कई छा...और पढ़ें

By gajendra shrivastavaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 19 Sep 2025 11:12:44 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Sep 2025 11:12:44 PM (IST)
Guna: "मैडम, आप मत जाओ..." वार्डन की विदाई पर फूट-फूटकर रो पड़ीं छात्रावास की छात्राएं
वार्डन की विदाई पर फूट-फूटकर रो पड़ीं छात्रावास की छात्राएं

HighLights

  1. छात्रावास छोड़ने के अवसर पर छात्राओं ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी
  2. इस दौरान कई छात्राएं वार्डन से लिपटकर बिलख-बिलख कर रोईं

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। जिले के म्याना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में वार्डन के छात्रावास छोड़ने के अवसर पर छात्राओं ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। इस दौरान कई छात्राएं वार्डन से लिपटकर बिलख-बिलख कर रोईं।

नई वार्डन को मिली जिम्मेदारी

दरअसल, छात्रावास की वार्डन शबनम बानो म्याना के कटरा मोहल्ला प्राथमिक स्कूल में पदस्थ रहते हुए छात्रावास वार्डन की जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं। वे करीब चार वर्ष छह माह से दोनों कार्य देख रही थीं। अब छात्रावास में नई वार्डन को पदस्थ किया गया है, जबकि शबनम बानो प्राथमिक स्कूल में सेवाएं देती रहेंगी।

विदाई के मौके पर छात्राएं भावुक होकर बार-बार कह रही थीं, "मैडम, आप मत जाइए।"छात्राओं को रोता देख शबनम बानो ने उन्हें गले से लगाया और ढांढस बंधाया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे उन्हें परिवार की तरह मानती हैं और हमेशा याद करेंगी। साथ ही यह भरोसा भी दिलाया कि वे कटरा मोहल्ला स्कूल में उपलब्ध रहेंगी।


इसे भी पढ़ें- बैतूल हाईवे पर दर्दनाक हादसा... कुएं में गिरी श्रद्धालुओं की कार, 4 की मौत, तीन घायल