• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

MP: गुना में युवक होर्डिंग पर चढ़ा, बोला- दवा खाकर बिगड़ गया दिमाग

शहर के हनुमान चौराहा स्थित नगर पालिका के एक होर्डिंग पर सोमवार सुबह एक युवक चढ़ गया। वह नीचे कूदने की धमकी देने लगा। युवक को बमुश्किल क्रेन के जरिए नी...और पढ़ें

By Dhruv KumarEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Tue, 14 Oct 2025 12:27:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Oct 2025 04:24:00 AM (IST)
MP: गुना में युवक होर्डिंग पर चढ़ा, बोला- दवा खाकर बिगड़ गया दिमाग
गुना में युवक होर्डिंग पर चढ़ा

HighLights

  1. होर्डिंग पर सोमवार सुबह एक युवक चढ़ गया
  2. वह नीचे कूदने की धमकी देने लगा
  3. युवक को बमुश्किल क्रेन के जरिए नीचे उतारा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। शहर के हनुमान चौराहा स्थित नगर पालिका के एक होर्डिंग पर सोमवार सुबह एक युवक चढ़ गया। वह नीचे कूदने की धमकी देने लगा। युवक को बमुश्किल क्रेन के जरिए नीचे उतारा गया।

युवक की पहचान शिवपुरी के इंदार गांव निवासी राहुल जाटव के रूप में की गई। उसका कहना था कि डाक्टर ने उसे बुखार की ऐसी दवा दी, जिसे खाने के बाद दिमाग काबू से बाहर हो गया। करीब एक घंटे तक ड्रामा चला। वह अपना इलाज करने वाले डाक्टर को मौके पर बुलाने की जिद कर रहा था।

पुलिस ले गई थाने

क्रेन की मदद से उतारने के बाद पुलिस उसे कोतवाली ले गई। युवक ने बताया कि उसे बुखार आया था। इस पर डाक्टर को दिखाया, जिसने खून, पेशाब की जांच कराई और बुखार की दवा दी। गोलियां खाकर उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। इससे उसे व स्वजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। युवक के भाई ने बताया कि डाक्टर ने युवक से अभद्रता की और जब इस बारे में पुलिस ने भी शिकायत नहीं लिखी।


इसे भी पढ़ें- MP: चौकीदार तोहित अंसारी ने हिंदू युवती का किया रेप, गर्भवती हुई नाबालिग