
नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। मधुसूदनगढ़-सुठालिया मार्ग पर नलखेड़ा पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की शनिवार दोपहर बाद आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नलखेड़ा पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। इस सड़क हादसे में मृतकों की पहचान महेश चौरसिया निवासी धक्कापुरा, भगवान सिंह सिलावट निवासी रेंज मोहल्ला, धर्मेंद्र नायक निवासी झागर सिरोंज तथा बृजेश यादव निवासी सिरोंज के रूप में बताई गई है।
यह भी पढ़ें- एमपी में हाईटेक होगा बसों का सफर, फरवरी से शुरू होगा ITMS, घर बैठे मिलेगी लाइव लोकेशन व ऑनलाइन टिकट
मधुसूदनगढ़-सुठालिया मार्ग पर नलखेड़ा पुलिया के पास हुए इस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल चौबे के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को मधुसूदनगढ़ अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।