केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बांधे बालिका खिलाड़ी के जूते के फीते, कहा-"जाओ, अब तुम नहीं गिरोगी"
उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को ग्वालियर में प्रशिक्षण दिलाने तथा जूडो खेल के अद्योसंरचना के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर सांसद निधि से राशि देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिला हर क्षेत्र में प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। दरअसल, सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ पांच फरवरी को हुआ था, जिसका समापन रविवार को हुआ।
Publish Date: Mon, 10 Feb 2025 10:06:33 PM (IST)
Updated Date: Tue, 11 Feb 2025 07:14:54 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री सिंधिया एक खिलाड़ी के जूते के बंद बांधते हुए।HighLights
- ओपन सांसद खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ।
- इस प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।
- पारंपरिक सितौलिया और बेडमिंटन खेल भी खेला।
नवदुनिया प्रतिनिधि, गुना। क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को जिलास्तरीय ओपन सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन मौके पर खिलाड़ियों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक खिलाड़ी के जूता बंद बांधे, तो पारंपरिक सितौलिया और बेडमिंटन खेल भी खेला। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि हार और जीत खेल का सार होता है। सांसद खेल प्रतियोगिता की शुरूआत प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य खेल विधा में ग्रामीण क्षेत्र से हुनर को बाहर लाना था।
![naidunia_image]()
यहां देखें वह वीडियो
- केंद्रीय मंत्री सिंधिया रविवार सुबह करीब 10 बजे सर्किट हाउस से पैदल ही प्रतियोगिता स्थल श्यामाप्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल पहुंचे।
- इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, तो मैदान में रुककर ही खेलों का आनंद लिया। सिंधिया ने कहा कि सभी खेल हमें आपसी सद्भाव के साथ खेलने की प्रेरणा देते हैं।
- इसमें जिले के पांच ब्लाक गुना, बमोरी, राघौगढ़, चांचौड़ा एवं आरोन के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में सहभागिता की।
- समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विजेता एवं उप विजेता टीमों को केंद्रीय मंत्री सिंधिया द्वारा पुरस्कृत किया गया।
- इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, विधायक पन्नालाल शाक्य, जिपं अध्यक्ष अरविंद धाकड़, पूर्व मंत्री महेंद्र सिसोदिया, नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता आदि सहित कलेक्टर किशोर कन्याल, एसपी संजीव सिन्हा आदि मौजूद रहे।
![naidunia_image]()
गढ़ला में विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बमोरी के ग्राम गढ़ला में 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी उपस्थित रहे। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि यह उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करेगा, जिससे कृषि, उद्योग और घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
![naidunia_image]()
बमोरी के गढ़ला में विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन करते सिंधिया।
जनता का आप को स्पष्ट संदेश: कृपया कर आप जाइए
- क्षेत्रीय सांसद सिंधिया ने प्रेस से चर्चा में कहा कि दिल्ली विस चुनाव में जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए आम आदमी पार्टी को स्पष्ट संदेश दिया है कि कृपया कर आप जाइए।
- अब दिल्ली में डबल इंजिन की सरकार बनेगी। क्योंकि, दिल्ली प्रदेश 27 वर्षाें से विकास और प्रगति की राह से पूर्ण रूप से गुमराह हो चुका था।
- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, अद्योसंरचना, किसान, महिलाओं को विकास और प्रगति का नया सूर्याेदय होगा। इस संकल्प के सफर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ चुके हैं।
- वहीं कांग्रेस पर तंज भी कसा। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस सदैव आरोप लगाती है। जिसके अंगूर ही खट्टे हों, तो वह यही रास्ता अपनाएगी।
- कभी अंगुली दिखाती है, कभी लिस्ट, तो कभी मशीन पर अंगुली उठाती है।
- अंतर्रात्मा में अवलोकन करने की बजाए टोकती है, जो भूल जाती है कि एक अंगुली उठाने पर तीन अंगुली खुदकी ओर होती हैं। इसलिए दिल्ली में तीसरी बार कांग्रेस साफ हो गई।