• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, बहाने से घर में बुलाया, धमकाकर की गलत हरकत

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के श्रीराम वाटिका इलाके में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

By Jogendra SenEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 07:07:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 07:21:33 PM (IST)
ग्वालियर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, बहाने से घर में बुलाया, धमकाकर की गलत हरकत
नौ साल की बच्ची को कमरे में ले जाकर पड़ोसी ने की छेड़छाड़ (प्रतीकात्क फोटो)

HighLights

  1. ग्वालियर में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़
  2. गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की घटना
  3. आरोपी पड़ोसी मनोज माहौर गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर गलत हरकत करने का आरोप है। पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर आरोपित मनोज माहौर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीराम वाटिका में हुई घटना

घटना श्रीराम वाटिका, पानी की टंकी के पास की है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला मनोज माहौर उसे अपने कमरे में ले गया। बच्ची उसे अंकल कहकर बुलाती थी। आरोप है कि कमरे का दरवाजा बंद कर उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे धमकाया।


रोने पर खोला दरवाजा, फिर थाने पहुंचे माता-पिता

बच्ची के रोने पर आरोपी ने दरवाजा खोला, जिसके बाद डरी-सहमी बच्ची घर पहुंची और अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। माता-पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- MP Police Transfer: टीकमगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 10 ASI और एएसआई के तबादले किए

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।