• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agniveer News: अग्निवीर परीक्षा में मनोवैज्ञानिक टेस्ट भी होगा, सेना ने तैयार की अध्ययन सामग्री

टेस्ट में आने वाले सवालों का स्तर, प्रश्न पत्र को हल करने का तरीका और मॉक टेस्ट तक की सुविधा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। अभी शारीरिक प्रवीणता परीक्ष...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Sat, 25 May 2024 01:04:57 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 May 2024 05:56:17 AM (IST)
Agniveer News: अग्निवीर परीक्षा में मनोवैज्ञानिक टेस्ट भी होगा, सेना ने तैयार की अध्ययन सामग्री

HighLights

  1. शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के बाद होगा मनोवैज्ञानिक टेस्ट
  2. अभ्यर्थियों की तैयारी के लिए वेबसाइट पर मौजूद है अध्ययन सामग्री
  3. शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में करीब ढाई महीने का समय है

अमित मिश्रा, नईदुनिया, ग्वालियर। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती में अब मनोवैज्ञानिक टेस्ट भी जोड़ा गया है। पहली बार शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के तुरंत बाद अभ्यर्थियों का मनोवैज्ञानिक टेस्ट होगा। इसके लिए सेना द्वारा अध्ययन सामग्री तैयार कराई है। यह भारतीय सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यहां टेस्ट में आने वाले सवालों का स्तर, प्रश्न पत्र को हल करने का तरीका और मॉक टेस्ट तक की सुविधा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। अभी शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में करीब ढाई महीने का समय है। सेना के अधिकारियों का कहना है, शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को तुरंत यह टेस्ट देना होगा, इसलिए अभी से इसकी प्रैक्टिस शुरू करने की जरूरत है। इसी वजह से अभी से इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।


सेना की वेबसाइट

‘ ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआइसी डाट इन ’ पर जाकर जाकर सैंपल पेपर, प्रश्न पत्र हल करने का तरीका और सवालों का स्तर जाना जा सकता है। यहां अभ्यर्थी माक टेस्ट भी दे सकते हैं। सेना के अधिकारियों का कहना है, जितना अधिक प्रैक्टिस अभ्यर्थी अभी करेंगे उतनी उन्हें सुविधा होगी। क्योंकि निर्धारित समय में मनोवैज्ञानिक टेस्ट पूरा करना होगा।

50 अंक का होगा टेस्ट, ऐसे देनी होगी परीक्षा

शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में सबसे पहले दौड़ इसके बाद ऊंची कूद, लंबी कूद, चिन अप, जिग-जैग का चरण होगा। इसमें जो अभ्यर्थी सफल रहेंगे, उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लिंक भेजी जाएगी। इस लिंक पर क्लिक करते ही सामने प्रश्न पत्र होगा। जिसमें 50 प्रश्न होंगे।

50 प्रश्नों को हल करना होगा। 50 अंक का यह टेस्ट होगा। इसे सफल करने के बाद ही मेडिकल परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी होगा। अगर मनोवैज्ञानिक टेस्ट में अभ्यर्थी असफल रहते हैं तो मेडिकल परीक्षण नहीं होगा, उन्हें अयोग्य कर दिया जाएगा।

भारतीय सेना की भर्ती में अब मनोवैज्ञानिक टेस्ट क्यों जरूरी

भारतीय सेना के अधिकारियों का कहना है कि मनोवैज्ञानिक टेस्ट के जरिये अभ्यर्थियों के मानसिक स्तर को जांचा जा सकता है। वह कठिन परिस्थितियों में चुनौती को किस तरह लेते हैं, इससे उनके निर्णय और जोखिम लेने की क्षमता का आंकलन करने के बाद ही आगे के लिए योग्य माना जाएगा।

अब सैनिक शारीरिक के साथ मानसिक रूप से मजबूत और तकनीकी रूप से दक्ष चाहिए। ड्रोन अटैक और अन्य तकनीकी का इस्तेमाल जंग में होता है। इसलिए अब सैनिक तकनीकी रूप से दक्ष चाहिए।

मनोवैज्ञानिक टेस्ट शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के तुरंत बाद ही होगा। अभ्यर्थियों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यह पहली बार होने जा रहा है। अध्ययन सामग्री ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां प्रैक्टिस की जा सकती है। - कर्नल संतोष कुमार, डायरेक्टर, सेना भर्ती कार्यालय