• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मध्य प्रदेश में अब AI से होगी छात्रों और पढ़ाई की निगरानी, लॉन्च किए गए तीन पोर्टल

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

By Anil TomarEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 05:51:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 06:03:53 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मध्य प्रदेश में अब AI से होगी छात्रों और पढ़ाई की निगरानी, लॉन्च किए गए तीन पोर्टल
फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. केन्द्रीय विद्यालय संगठन का बड़ा कदम..
  2. समीक्षा टूल से होगी रियल टाइम निगरानी
  3. केवीएस-संवाद पोर्टल से मिलेंगी सुविधाएं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब विद्यार्थियों की उपस्थिति और पढ़ाई में उनके प्रदर्शन की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से की जाएगी।

इस व्यवस्था को धरातल पर उतारने के लिए संगठन के आईटी सर्विस सेल ने तीन नए डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किए हैं, जिनका औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किया। ये राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अनुरूप तैयार किए गए हैं।


इन मंचों में एआई आधारित विद्या समीक्षा केंद्र, अभिभावकों के लिए केवीएस-संवाद और पूर्व छात्रों के लिए एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल शामिल हैं। इनके माध्यम से स्कूल, अभिभावक और पुराने विद्यार्थी एक साझा डिजिटल नेटवर्क से जुड़ सकेंगे।

विद्या समीक्षा केंद्र और समीक्षा टूल से होगी रियल टाइम निगरानी

विद्यार्थियों और स्कूलों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए शुरू किया गया विद्या समीक्षा केंद्र एक आधुनिक डिजिटल डैशबोर्ड है। यह स्कूलों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर छात्रों व स्टाफ की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रदर्शन, प्रवेश प्रक्रिया और बुनियादी सुविधाओं की रियल टाइम निगरानी करेगा।

इसमें समीक्षा नामक एक विशेष एआई टूल भी जोड़ा गया है, जो उपलब्ध डेटा का विश्लेषण कर शैक्षणिक कमियों की पहचान करेगा और उन्हें दूर करने के व्यावहारिक उपाय भी सुझाएगा।

केवीएस-संवाद पोर्टल से अभिभावकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

माता-पिता को बच्चों की पढ़ाई से सीधे जोड़ने के लिए केवीएस-संवाद मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल तैयार किया गया है। इस मंच पर अभिभावकों को बच्चों की दैनिक उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति, परीक्षा परिणाम और अध्ययन सामग्री तक सीधी पहुंच मिलेगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज सीएम हाउस का घेराव, आदिवासी समाज कर रहा जनजातीय गौरव दिवस का विरोध

इसके अतिरिक्त, वे घर बैठे ही डिजिटल पहचान पत्र देख सकेंगे, बच्चों की छुट्टियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस प्रमाण-पत्र के लिए भी आवेदन कर पाएंगे। एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल से पूर्व छात्रों का बनेगा

मजबूत नेटवर्क केंद्रीय विद्यालयों से पढ़कर निकल चुके पूर्व विद्यार्थियों को अपनी पुरानी संस्था और सहपाठियों से दोबारा जोड़ने के लिए एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल शुरू किया गया है।

इस डिजिटल मंच के जरिए पूर्व छात्र अपने अनुभव साझा करने के साथ-साथ वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन भी प्रदान कर सकेंगे, जिससे भावी पीढ़ी को उनके अनुभवों का सीधा लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें- MP में लापरवाही के फेर में फंसा स्ट्रीट लाइटों का प्रोजेक्ट, राजमार्गों पर शुरू नहीं हुई स्मार्ट लाइटिंग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।