• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anju Rafael-Nasrullah: पाकिस्तान गई अंजू के परिवार का डिफेंस बैकग्राउंड, इसलिए बारीकी से पड़ताल

Anju Rafael-Nasrullah: अंजू से ग्वालियर का नाम जुड़ने के बाद अब ग्वालियर में खुफिया एजेंसियां अलर्ट डेरा जमाए हुए हैं।

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Tue, 25 Jul 2023 08:23:21 AM (IST)Updated Date: Tue, 25 Jul 2023 08:23:21 AM (IST)
Anju Rafael-Nasrullah: पाकिस्तान गई अंजू के परिवार का डिफेंस बैकग्राउंड, इसलिए बारीकी से पड़ताल

Anju Rafael-Nasrullah: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। अंजू से ग्वालियर का नाम जुड़ने के बाद अब ग्वालियर में खुफिया एजेंसियां अलर्ट डेरा जमाए हुए हैं। दरअसल अंजू ग्वालियर के टेकनपुर स्थित बोना गांव की ही रहने वाली है। उसके पिता का नाम गयाप्रसाद थामस है, जबकि मां का नाम सुलोचना। अंजू के बारे में जब पड़ताल करने खुफिया एजेंसियां और पुलिस पहुंची तो सामने आया कि वह अपने पिता की छह संतान हैं, जिसमें से 5 बेटियां और 1 बेटा है। सबसे बड़ी अंजू है, जबकि सबसे छोटा बेटा डेविड थामस है। जो अंजू और अरविंद के साथ भिवाड़ी में ही रह रहा था। अंजू के पिता टेलर का काम करते हैं। जब अंजू के पाकिस्तान जाने की खबरें सामने आई तो पूरे गांव में खलबली मच गई।

पहले हिंदू था गयाप्रसाद, चर्च जाते-जाते अपना लिया इसाई धर्म

गयाप्रसाद पहले हिंदू था। आंतरी थाना प्रभारी दीपक भदौरिया उससे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मूल रूप से भिंड के मिहोना का रहने वाला है और उसके पिता बीएसएफ में थे। उसकी शादी जालौन की रहने वाली सुलोचना से हुई थी। पिता की नौकरी की वजह से टेकनपुर रहने लगे। यहीं जमीन खरीद ली। गांव में ही चर्च स्थित है, जहां जाते-जाते उसे इसाई धर्म में रुचि हो गई, इसलिए पूरे परिवार ने इसाई धर्म अपना लिया।


भाई डेविड की शादी में गांव आई थी अंजू, पिता और भाई के अलग-अलग बयान

अंजू के भाई डेविड की शादी 2021 में हुई थी। उस समय वह शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर स्थित अपने गांव आई थी। उसके पिता और भाई ने इसे लेकर अलग-अलग बयान दिए। इसलिए खुफिया एजेंसियों की नजर में यह संदेह पैदा करते हैं।

पिता अचानक बाइक लेकर गायब, फोन आ रहा बंद

गयाप्रसाद से सुबह आंतरी थाना प्रभारी ने मुलाकात की। इसके बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हुई। आइबी के अधिकारियों ने उससे फोन पर बात की। उसे मिलने के लिए कहा तो वह राजी हो गया। इसके बाद अचानक उसने घर पर ताला डाला। अपनी बाइक उठाई और गायब हो गया। उसका फोन शाम तक बंद आ रहा है। उसका इस तरह गायब होना संदिग्ध है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि हाे सकता है वह घबराहट के कारण ऐसा कर रहा हो। गयाप्रसाद के पास बजाज वी-15 बाइक है। वह एंड्रायड फोन चलाता है। गयाप्रसाद के दो और भाई थे, जिसमें से एक भाई मनोज ने उसी के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तीसरा भाई अशोक बीएसएफ में है।

सालों से गांव में नहीं था परिवार, कोविड काल में वापसी

ग्याप्रसाद और उसका परिवार फरीदाबाद शिफ्ट हो गए थे। यह लोग सालों से ग्वालियर नहीं आए थे। कोविड काल में इनकी गांव में वापसी हुई। इसके बाद डेविड की शादी हो गई। डेविड फरीदाबाद में रहता था, लेकिन उसकी पत्नी अभी गर्भवती है, इसलिए देखरेख के लिए अपनी पत्नी को लेकर वह भिवाड़ी शिफ्ट हो गया। यहां वह कंपनी में काम करता है। डेविड ने नईदुनिया को बताया कि वह तो अमृतसर जाने की कहकर गई थी, पता नहीं था पाकिस्तान चली जाएगी।

पिता की कमाई का जरिया पता लगाएंगी खुफिया एजेंसी

जिस घर में अंजू के पिता रहते हैं, वहां सारा सामान उपलब्ध है। जिस बाइक से वह चलता है, वह भी महंगी है। इसलिए खुफिया एजेंसी का फोकस उसकी कमाई का जरिया पता लगाने पर है, हालांकि उसने आंतरी थाना प्रभारी को बताया था कि उनका बेटा पैसा भेजता है। कुछ काम वह भी करता है।