• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

बैंकिंग में 5-Day Week की मांग पर बैंक यूनियंस का प्रदर्शन, 28-30 सितंबर तक ग्वालियर में 3 दिन धरना

ग्वालियर में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह और संशोधित पीएलआई की मांग को लेकर यूएफबीयू 28 से 30 सितंबर तक धरना-प्रदर्शन करेगा। स्थानों पर प्रदर्शन दस से ए...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 10:17:07 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 10:17:07 AM (IST)
बैंकिंग में 5-Day Week की मांग पर बैंक यूनियंस का प्रदर्शन, 28-30 सितंबर तक ग्वालियर में 3 दिन धरना
बैंकिंग में 5-Day Week की मांग पर बैंक यूनियंस का प्रदर्शन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. यूएफबीयू 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय धरना देगा।
  2. पहले दिन एसबीआई मुख्य शाखा बाड़ा में प्रदर्शन होगा।
  3. 29 सितंबर को पीएनबी साड़ा शाखा में धरना आयोजित होगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह और संशोधित पीएलआइ (PLI) की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगा। इसके लिए बाकायदा कार्यक्रम और स्थानों की घोषणा कर दी गई है।

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह और संशोधित पीएलआइ की मांग

बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने तथा अधिकारियों के लिए न्यायसंगत, पारदर्शी एवं वास्तविक प्रदर्शन से संबद्ध संशोधित पीएलआइ की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ग्वालियर इकाई 28, 29 व 30 सितंबर को तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।


तीन दिन, तीन अलग-अलग स्थानों पर होगा प्रदर्शन

  • यूएफबीयू के अध्यक्ष विवेक रावत ने बताया कि 28 सितंबर को भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा, बाड़ा, ग्वालियर पर धरना प्रदर्शन होगा।
  • इसके बाद 29 सितंबर को पंजाब नेशनल बैंक, साड़ा शाखा, साडा बिल्डिंग, रेडिसन होटल के पास, सिटी सेंटर में और 30 सितंबर को यूनियन बैंक आफ इंडिया, एम्पायर बिल्डिंग, रेडियंस होटल के पीछे, सिटी सेंटर में होगा। धरना प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में बादलों से गिरा तापमान, आज से चार दिन बारिश के आसार; गर्मी से मिलेगी राहत