• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में बादलों से गिरा तापमान, आज से चार दिन बारिश के आसार; गर्मी से मिलेगी राहत

ग्वालियर में बादलों के कारण दिन का तापमान दो डिग्री गिरकर 33.4 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई।

By Anil TomarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 08:42:10 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 08:42:10 AM (IST)
ग्वालियर में बादलों से गिरा तापमान, आज से चार दिन बारिश के आसार; गर्मी से मिलेगी राहत
ग्वालियर में आज से चार दिन बारिश के आसार। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. बादलों के कारण ग्वालियर में दिन का तापमान गिरा।
  2. अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 25.3 डिग्री रहा।
  3. शुक्रवार से हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अंदमान सागर में बना गहरा दवाब का क्षेत्र लगातार उत्तर, उत्तर पश्चिमी दिशा में लगाातार आगे बढ़ रहा है। इस वजह से अंचल के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। अासमान पर हल्के बादल रहे, जिसकी वजह से गुरुवार को अंचल के तापमान में दो डिसे की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 33.4 डिसे पर आ गया।

जबकि मंगलवार को तापमान 35.4 डिसे पर था। रात के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई और यह 25.3 डिसे पर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार से अंचल में विदाई से पहले एक बार मानसून सक्रिय होने के आसार हैं और आगामी चार दिन तक हल्की से लेकर मध्यम वर्षा हो सकती है।


पश्चिमी विक्षोभ और डीप डिप्रेशन का असर

  • मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मध्य स्तरों में पश्चिमी हवाओं के बीच बना पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है। इसके कारण अंचल के मौसम में बदलाव और स्थानीय स्तर पर बादल या वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
  • बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। इसका असर भी अंचल में आ रहा हैं। लेकिन इसके आगे बढ़ने के साथ कमजोर होने की संभावना है। इसलिए अंचल में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूल का खेल मैदान अतिक्रमण मुक्त, ग्वालियर हाई कोर्ट ने कहा- दोबारा न हो अनधिकृत उपयोग

बादलों की वजह से गिरा तापमान

गुरुवार को बेशक हलके बादलों की वजह से दिन के तापमान में कमी रही हो, लेकिन तीखी उमस रही। जिससे लोगों को गर्मी अधिक चुभी। बाहर निकलते ही लोग पसीने से नहा रहे थे। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्षा से कुछ हद तक आगामी कुछ दिन तक गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि दिन के तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी। साथ ही वर्षा के बाद जैसे जैसे माैसम साफ होगा। इसके बाद तापमान में भी इजाफा होगा।

पारे की चाल

  • अधिकतम तापमान- 33.4 डिसे
  • न्यूनतम तापमान- 25.3 डिसे
  • 05:30- 25.4 डिसे
  • 08:30- 27.6 डिसे
  • 11:30- 32.2डिसे
  • 14:30- 32.2 डिसे
  • 17:30- 31.2 डिसे

यह भी पढ़ें- सम्राट मिहिर भोज मूर्ति विवाद: हाई कोर्ट ने कहा- दोनों पक्ष दें आपत्तियां, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई