
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा स्थित दीनदयाल नगर में रहने वाली बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। छात्रा से दोस्ती कर युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी भी पकड़ा गया है। पीड़िता मूल रूप से भिंड जिले की रहने वाली है। वर्तमान में वह डीडी नगर, महाराजपुरा में रहकर एक निजी यूनिवर्सिटी से बीसीए कर रही है।
पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। शिकायत के अनुसार, पीड़िता की दोस्ती इंटरनेट मीडिया के जरिए शिवांग त्रिपाठी से हुई थी। 31 जनवरी को आरोपित ने उसे मिलने के लिए बुलाया और जडेरुआ बांध घूमने चलने की बात कही।
पीड़िता उसके साथ चली गई। आरोप है कि वहां सुनसान जगह ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को धमकाया।
इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। फिर उसने मुरार के सीपी कॉलोनी स्थित अपने घर पर ले जाकर दुष्कर्म किया। तीन नवंबर को भी गलत काम किया। पीड़िता का कहना है कि घटना के समय वह नाबालिग थी। जब वह परेशान रहने लगी, तब मां ने बात की। इसके बाद उसने पूरी घटना बताई। मुरार थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 5 करोड़ के इंतजार में बैठे अफसर? अनुदान राशि न मिलने से ठप पड़ी हीट रेजिलिएंट स्कीम