• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

दिलजीत का कॉन्सर्ट, अमिताभ का बंगला उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, UP में छुपा था आरोपी

ग्वालियर हाईकोर्ट को ईमेल भेजकर अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला यूपी में ट्रेस हो गया है। जल्द गिरफ्तारी संभव है।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 12:08:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 12:55:57 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दिलजीत का कॉन्सर्ट, अमिताभ का बंगला उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, UP में छुपा था आरोपी
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को खराब करने की थी तैयारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हाईकोर्ट को बम की धमकी वाला ईमेल मिला था
  2. अमिताभ के बंगले और दिलजीत के कॉन्सर्ट को धमकी
  3. साइबर पुलिस ने आरोपी को यूपी में ट्रेस किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ को मिले ईमेल के ज़रिए इंदौर में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कान्सर्ट और मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में बड़ी सफलता मिली है।

जांच में शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि ईमेल किसी विदेशी सर्वर या प्राक्सी के जरिए भेजा गया हो सकता है, लेकिन पुलिस और साइबर एक्सपट्र्स की गहन पड़ताल में यह बात पूरी तरह से गलत साबित हुई है। जांच एजेंसियों के अनुसार ईमेल भारत के अंदर से ही भेजा गया है।


उप्र में ट्रेस हुई लोकेशन

  • आरोपित की लोकेशन उप्र में ट्रेस कर ली गई है। ग्वालियर पुलिस इसके बाद ही हरकत में आई है और एफआईआर दर्ज करने की कवायद शुरू हुई। गिरफ्तारी की भी खबर है। वीपीएन का इस्तेमाल मामले में ईमेल भेजने वाले ने वीपीएन यानी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल किया। कई सर्वर जम्प कराए। जिसका तकनीकी विश्लेषण क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है।
  • मामले में फरियादी कौन बने इसे लेकर दिनभर उलझन चलती रही। देर रात पहले यूनिवर्सिटी थाने में एफआईआर की बात हुई लेकिन बाद में तय हुआ कि एफआईआर क्राइम ब्रांच थाने में दर्ज होगी। देर रात खबर लिखे जाने तक एफआईआर लिखी जा रही थी।

अगले 24 घंटे में हो सकता है राजफाश

  • धमकी को गंभीरता से लेते हुए देर रात अज्ञात आरोपित के खिलाफ़ क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही थी। साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त तकनीकी जांच में सामने आए शुरुआती तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
  • आरोपित के आईपी एड्रेस और डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर साइबर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें पड़ोसी राज्य में दबिश दे रही हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपित की पहचान लगभग पक्की हो चुकी है और अगले 24 घंटे के भीतर उस तक पुलिस पहुंच सकती है। सूत्रों के मुताबिक वह उत्तर प्रदेश में पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच में दो बयान बाकि, 40 अधिकारियों को नोटिस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।