• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मां का फोन आया... नेटवर्क गड़बड़ाया तो छत पर चढ़कर बात करने लगा, छठी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

बहोड़ापुर स्थित मानपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी बहुमंजिला इमारत की छत पर चढ़कर मोबाइल से अपनी मां से बात कर रहे 19 वर्षीय युवक क...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 09:07:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 09:07:54 PM (IST)
मां का फोन आया... नेटवर्क गड़बड़ाया तो छत पर चढ़कर बात करने लगा, छठी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
छठी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

HighLights

  1. मां से बात करने के दौरान मोबाइल नेटवर्क जाने पर छत पर चढ़ा था
  2. पानी की टंकी से पैर फिसलने पर 6 मंजिला इमारत से नीचे गिरा
  3. बहोड़ापुर के PMAY आवास में सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बहोड़ापुर स्थित मानपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी बहुमंजिला इमारत की छत पर चढ़कर मोबाइल से अपनी मां से बात कर रहे 19 वर्षीय युवक का संतुलन अचानक बिगड़ गया। छह मंजिला इमारत की छत से नीचे सीधे फर्श पर गिरा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसका सिर फट गया, कान, नाक और मुंह तक से खून निकलने लगा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया और मर्ग कायम किया।

मां का फोन आने पर अचानक मोबाइल नेटवर्क गड़बड़ा गया था, इसके चलते वह बात करने के लिए छत पर चढ़ गया। छत के ऊपर पानी की टंकी बनी है, वह यहां चढ़कर फोन पर बात कर रहा था। टहलकर बात करते समय अचानक वह गिर पड़ा। जिस समय यह हादसा हुआ, रात करीब आठ बज रहे थे और अंधेरा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


दोस्त की बहन के फ्लैट पर गया था मृतक, नेटवर्क के चक्कर में हुआ हादसा

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गरगज कालोनी में रहने वाले नवल किशोर गौड़ का 19 वर्षीय बेटा अभिषेक गौड़ अपने दोस्त शुभम भदौरिया, उदय राजावत, हिमांशु राणा के साथ पीएमएवाय आवास पर गया था। शुभम भदौरिया की बहन ऋचा सेंगर का यहां ई-19 ब्लॉक में पांचवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर-505 है। इसमें फर्नीचर का काम चल रहा था। यह देखने की बात कहकर अभिषेक गौड़ अपने दोस्तों के साथ गया था।

इसी दौरान उसकी मां ने उसे कॉल किया। मां से बात करते हुए नेटवर्क गड़बड़ा गया। इसके बाद वह छत पर चढ़ गया। यहां भी नेटवर्क नहीं मिला तो पानी की टंकी पर चढ़कर बात करने लगा। यहां से उसका पैर फिसला और सीधे छठवीं मंजिल की छत से नीचे आ गिरा। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे। यहां उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल तक ले जाने का मौका नहीं मिला।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, परिसर में तीसरे हादसे से दहशत

इस दर्दनाक हादसे ने यहां के रहवासियों को डरा दिया है। यहां यह तीसरा हादसा है, जिसमें गिरने से मौत हो गई। इससे पहले एक बच्चे की भी मौत हो गई थी। पीएमएवाय आवास की सुरक्षा को लेकर शुरू से ही सवाल खड़े हो रहे हैं। बच्चे की मौत खिड़की में ग्रिल न लगे होने के कारण हुई थी। बच्चा खिड़की से नीचे झांका और पांचवीं मंजिल से नीचे आ गिरा।

यह भी पढ़ें- इंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा में अत्याधुनिक बसों का संचालन, 70 से बढ़ाकर 150 बसें चलाएंगे

संघ का स्वयंसेवक था मृतक अभिषेक

बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि अभिषेक संघ का स्वयंसेवक था। वह अभी पढ़ाई कर रहा था और संघ की शाखा भी जाता था।