• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

भितरवार में छत्तीसगढ़ पुलिस की दबिश, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

साइबर ठगी के मामले में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नारायणपुर थाना पुलिस ने आधी रात भितरवार में दबिश देकर तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 09:04:06 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 09:04:06 AM (IST)
भितरवार में छत्तीसगढ़ पुलिस की दबिश, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश
साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. साइबर क्राइम पर छत्तीसगढ़ पुलिस का शिकंजा
  2. ठगी का मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार
  3. भितरवार में पुलिस ने दबिश देकर दबोचा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भितरवार। साइबर ठगी के मामले में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नारायणपुर थाना पुलिस ने आधी रात भितरवार में दबिश देकर तीन युवकों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई वार्ड-4 में की गई, जहां हाल में रह रहे आकाश रावत निवासी भैंसा सुनारी, जिला शिवपुरी को पकड़ा गया। उसे साइबर फ्राड के नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

खातों का नेटवर्क बनाकर रकम खपाने का आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आकाश रावत पर छत्तीसगढ़ के अलावा हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, तेलंगाना और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों से जुड़े साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त होने का आरोप है। वह युवकों को बैंक खाते खुलवाने के लिए तैयार करता था।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर शहर में फैला साइबरों ठगों का जाल, 24 घंटे में ऑनलाइन ठगी की 10 अलग-अलग FIR दर्ज

हरियाणा पुलिस भी पहुंची थी भितरवार

इन खातों में साइबर ठगी से हासिल रकम जमा कराई जाती थी और बाद में अलग-अलग खातों के जरिए रकम आगे ट्रांसफर किए जाने का आरोप है। बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पहले हरियाणा पुलिस भी आकाश रावत की तलाश में भितरवार पहुंची थी।

पुलिस की मौजूदगी की भनक लगने पर उसके अपने घर की छत से कूदकर फरार होने की बात सामने आई है। इस बीच छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम ने शनिवार रात कार्रवाई कर आकाश, राहुल मोदी व एक अन्य आरोपित को पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 70 हजार उपभोक्ताओं के घरेलू गैस कनेक्शन होल्ड पर, अब 1700 रुपए में मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर