• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ऑनलाइन शॉपिंग से लिए कपड़े, साइज सही नहीं होने पर लौटाने के दौरान 98 हजार की ठगी

ग्वालियर में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें अकाउंट और क्रेडिट कार्ड से ठगों ने रुपये उड़ा लिए।

By Jogendra SenEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 01:45:06 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 02:02:43 PM (IST)
ऑनलाइन शॉपिंग से लिए कपड़े, साइज सही नहीं होने पर लौटाने के दौरान 98 हजार की ठगी
ऑनलाइन शॉर्पिंग से लिया सामान वापस करने के नाम पर हुई ठगी। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. आनलाइन शापिंग में कपड़े लौटाने की प्रक्रिया के दौरान बुजुर्ग से ठगी
  2. थाटीपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
  3. इधर व्यापारी सिमरनजीत के क्रेडिट कार्ड से 1 लाख से ज्यादा निकाले

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दीपावली के त्योहार पर साइबर ठग ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ठगों ने एक बुजुर्ग सहित दो लोगों के खातों और क्रेडिट कार्ड से कुल 2 लाख 31 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ठगी की रकम वापस कराने का प्रयास कर रही है।

गौतम नगर निवासी 64 वर्षीय रामशंकर त्यागी ने 17 अक्टूबर को ऑनलाइन कपड़ों की खरीदारी की थी। कपड़ों का साइज सही नहीं होने पर उन्होंने रिटर्न की रिक्वेस्ट डाली। इसके बाद उनके पास कॉल आया और दो कपड़ों के लिए अलग-अलग रिक्वेस्ट डालने को कहा गया। प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर उन्होंने कस्टमर केयर से मदद मांगी।


इसी दौरान एक डिलीवरी बॉय का फोन आया, जिसने रिटर्न की प्रक्रिया समझाने के बहाने उनसे बताए गए निर्देशों का पालन कराया। इसके कुछ ही देर बाद उनके खाते से 98 हजार 589 रुपये निकल गए। शिकायत पर थाटीपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ठगे 32 लाख, इंदौर से दो गिरफ्तार

क्रेडिट कार्ड से 1.33 लाख रुपये निकाले

दूसरी घटना में सनवैली, सिरोल निवासी व्यापारी सिमरनजीत सिंह के आरबीएल क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 33 हजार 173 रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया गया। घटना 23 अक्टूबर की बताई गई है। व्यापारी के अनुसार उन्होंने किसी को ओटीपी नहीं बताया था, इसके बावजूद उनके कार्ड से रकम निकाल ली गई। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सिरोल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- भिंड में Jio सिम बंद कर बैंक खाते से उड़ाए 97000 रुपये, गूगल-पे से दो ट्रांजेक्शन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।