Gwalior DG Locker News: विद्यार्थियों का डेटा किया जा रहा है आन लाइन, ताकि विद्यार्थी डीजी लाकर बनाकर दस्तावेज रख सकें सुरक्षित
जीवाजी विश्वविद्याल ने विद्यार्थियों का डेटा आनलाइन करना शुरू कर दिया है। इस महीने के अंत तक डेटा आनलाइन हो सकता है। डेटा आन लाइन होने के बाद विद्यार् ...और पढ़ें
By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Tue, 25 Oct 2022 08:59:54 AM (IST)Updated Date: Tue, 25 Oct 2022 08:59:54 AM (IST)

Gwalior DG Locker News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जीवाजी विश्वविद्याल ने विद्यार्थियों का डेटा आनलाइन करना शुरू कर दिया है। इस महीने के अंत तक डेटा आनलाइन हो सकता है। डेटा आन लाइन होने के बाद विद्यार्थी अपना डीजी लाकर बना सकते है, जिसमें अपनी अंकसूची सहित अन्य दस्तावेज सुरक्षित रख सकते हैं। देश में कहीं भी उनका प्रिंट निकाल सकते हैं।
उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए डीजी लाकर की व्यवस्था की है। विद्यार्थी अपना लाकर बनाकर तैयार कर सकते हैं। उसमें अपने दस्तावजों को सुरक्षित रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर कहीं भी प्रिंट निकाल सकते हैं। जेयू के विद्यार्थियों का डेटा आनलाइन नहीं हुआ था, जिसके चलते लाकर शुरू नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने बीते दिनों जेयू के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली और दस दिन में डेटा आनलाइन करने का आदेश दिया है। उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर जीवाजी विश्वविद्यालय के अधिकारियों को दस दिन में विद्यार्थियों के रिजल्ट का डेटा आनलाइन करना था। ताकि डीजी लाकर शुरू हो सके। विद्यार्थी अपनी मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेजों डीजी लाकर में सुरक्षित रख सकते हैं। देश में कहीं भी अपने दस्तावेज देख सकते हैं। मार्कशीट सहित जेयू से जुड़े दस्तावेजों का प्रिंट निकाल सकें।हालांकि डेटा अानलाइन करने में देर हो गई है, जिससे चलते लाकर खोलने कीव्यवस्था शुरू नहीं होसकी है। दीपावली छुट्टी के बाद काम तेजी लाई जाएगी। महीने के अंत तक यह काम पूरा हो सकता है।
क्या फायदा है डीजी लाकर का: डीजी लॉकर एक मोबाइल एप है। इसमें आपक अपने सभी दस्तावेजों को डिजिटल फार्म में स्टोर रख सकते हैं। साथ ही इन दस्तावेजों का उसी तरह उपयोग कर सकते हैं जिस तरह से अन्य दस्तावेजों का सामान्य रूप से करते हैं। वर्तमान युग में डीजी लाकर का उपयोग हम आसानी से कर सकते हैं।