• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

पानी के संकट से हजार बिस्तर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डायलिसिस बंद, मरीज परेशान

ग्वालियर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पाइपलाइन फूटने से पानी का संकट गहरा गया, जिससे डायलिसिस सेवा ठप हो गई। वहीं, हजार बिस्तर अस्पताल से चोर बोरिं...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 01:55:04 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 01:55:04 PM (IST)
पानी के संकट से हजार बिस्तर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डायलिसिस बंद, मरीज परेशान
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डायलिसिस बंद। (न)

HighLights

  1. पाइपलाइन फूटने से अस्पताल में डायलिसिस सेवा ठप हुई।
  2. पानी न होने से डायलिसिस के मरीजों को लौटना पड़ा।
  3. हजार बिस्तर अस्पताल से चोर ले उड़े बोरिंग की केबल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज देने के दावों के बीच पानी की सप्लाई बाधित होने से डायलिसिस जैसी जरूरी सेवा प्रभावित हो गई। पीएचई की 600 एमएम की मुख्य पाइपलाइन फूटने से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शुक्रवार दोपहर से पानी का संकट बना हुआ है। इसका असर शनिवार को डायलिसिस सेवा पर पड़ा।

डायलिसिस कराने पहुंचे मरीजों को वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ मरीजों को हजार बिस्तर अस्पताल भेजा गया। सुपर स्पेशियलिटी में रोजाना 25 से 30 मरीजों की डायलिसिस होती है। ऐसे में पानी की सप्लाई बंद होने से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा।


डायलिसिस प्रक्रिया में पानी की सप्लाई जरूरी

खास बात यह है कि शनिवार को जब मरीज डायलिसिस के लिए परेशान हो रहे थे, उसी दौरान गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बैठक ले रहे थे। दूसरी ओर पानी की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों की डायलिसिस नहीं हो सकी। डायलिसिस प्रक्रिया में पानी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए इसकी निर्बाध सप्लाई जरूरी है।

हजार बिस्तर अस्पताल से केबल चुरा ले गए चोर

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पानी की समस्या के बीच हजार बिस्तर अस्पताल में भी पहले से संकट बना हुआ था। यहां बोरिंग की केबल चोरी होने से पानी की उपलब्धता प्रभावित हो गई। पाइपलाइन फूटने से उत्पन्न स्थिति के बीच इस समस्या ने परेशानी और बढ़ा दी। जानकारी मिलने पर अस्पताल अधीक्षक डा. सुधीर सक्सेना मौके पर पहुंचे और नई केबल डालने के निर्देश दिए। इसके बाद शनिवार दोपहर बोरिंग दोबारा शुरू हो गई।

350 फीट केबल चोरी, टूटी दीवार से सुरक्षा पर सवाल

अस्पताल अधीक्षक डा. सक्सेना ने बताया कि बोरिंग की करीब 350 फीट लंबी केबल चोरी कर ली गई थी। उनके अनुसार, अंडरपास निर्माण के लिए संबंधित एजेंसी ने अस्पताल की दीवार तोड़ दी थी, जिससे चोरी की घटना हुई। नई केबल डालने के बाद बोरिंग चालू कर दी गई।

डायलिसिस मशीन के लिए जरुरी होती है पानी की शुद्धता

  • अति-शुद्ध पानी: डायलिसिस मशीन में उपयोग होने वाला पानी पूरी तरह से रोगाणु-मुक्त, रसायन-मुक्त और खनिजों (जैसे क्लोरामाइन, सीमसा, एल्युमिनियम, बैक्टीरिया और टाक्सिन्स) से रहित होना चाहिए।
  • रिवर्स आस्मोसिस (आरओ): इस पानी को तैयार करने के लिए विशेष रिवर्स आस्मोसिस (आरओ) और कार्बन फ़िल्टरेशन प्रणाली का उपयोग किया जाता है, क्योंकि यह पानी सीधे रक्त के संपर्क में आता है।

यह भी पढ़ें- शीतला माता मंदिर हादसे से खुली अफसरों की पोल, पहले ही तय था सप्तमी-अष्टमी और नवमी को रहेगी 'नो एंट्री', फिर भी घुसा ट्रक

इनका कहना है

शुक्रवार दोपहर से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पानी की समस्या बनी हुई है। इस कारण डायलिसिस सेवा प्रभावित हुई है। रविवार दोपहर तक पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो सकेगी। इसके बाद ही डायलिसिस शुरू होगीं। डॉ. मनीष चतुर्वेदी, प्रवक्ता, जेएएच