• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

दुर्ग-निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल अब 5 नवंबर को चलेगी, रेलवे ने बदली तारीख

Indian Railway: दुर्ग से चलने वाली ट्रेन का नंबर 08751 के स्थान पर 08753 और निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन का नंबर 08752 के स्थान पर 08754 कर दिया गया है।

By Vikram Singh TomarEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 08:18:39 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 08:28:58 AM (IST)
दुर्ग-निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल अब 5 नवंबर को चलेगी, रेलवे ने बदली तारीख
दुर्ग से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रेलवे ने दूसरे फेरे की तारीख और ट्रेन नंबर बदला
  2. पहले 8 नवंबर को प्रस्तावित था इस ट्रेन का संचालन
  3. दिल्ली और दुर्ग के बीच यात्रा का अतिरिक्त विकल्प

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। त्योहारी सीजन में ग्वालियर से दिल्ली और छत्तीसगढ़ की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के दूसरे फेरे में बदलाव किया गया है। रेलवे ने इस ट्रेन की पहले से घोषित तारीखों को निरस्त कर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।

अब दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के लिए ट्रेन पांच नवंबर को रवाना होगी, जबकि वापसी में छह नवंबर को हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग के लिए चलेगी। पहले इस स्पेशल ट्रेन का संचालन आठ नवंबर को दुर्ग से और नौ नवंबर को निजामुद्दीन से प्रस्तावित था। संशोधित कार्यक्रम के तहत दुर्ग से चलने वाली ट्रेन का नंबर 08751 के स्थान पर 08753 और निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन का नंबर 08752 के स्थान पर 08754 कर दिया गया है।


ग्वालियर में इसके आने का समय नहीं दिया गया

ग्वालियर के यात्रियों के लिए यह ट्रेन दिल्ली और दुर्ग के बीच यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प है। हालांकि, रेलवे की ओर से जारी संशोधित सूचना में ग्वालियर स्टेशन पर इसके आगमन और प्रस्थान का समय नहीं दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संशोधित तारीख और ट्रेन नंबर की जानकारी जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें- दीवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा... रानी कमलापति से रीवा, गोरखपुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।