• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, 16 पर पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा

78 वर्षीय मोतीलाल प्रजापति को चोट लगने के कारण खून की नली में थक्का जमने (सुपरफिसिअल फ़ीमोरल थ्रोम्बोसिस) से निधन हो गया।

By Varun SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 10:47:58 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 11:54:43 AM (IST)
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, 16 पर पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे की फाइल फोटो। इंसेट में मोतीलाल प्रजापति की तस्वीर।

HighLights

  1. हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए लिंक अस्पताल में ले गए थे
  2. 2024 में हार्ट की बीमारी के कारण बुजुर्ग एक स्टेंट लगवा चुके थे
  3. अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की सीएमएचओ निगरानी कर रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शीतला माता मंदिर दुर्घटना में चोट लगने से घायल 78 वर्षीय मोतीलाल प्रजापति की प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। वह ग्राम सातऊ, गिर्द के रहने वाले थे और हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए लिंक अस्पताल में ले गए थे। अस्पताल में बुजुर्ग का इलाज चल रहा था।

मरीज को चोट लगने के कारण खून की नली में थक्का जमने (सुपरफिसिअल फ़ीमोरल थ्रोम्बोसिस) से निधन हो गया। मोतीलाल प्रजापति को 2024 में हार्ट की बीमारी के कारण एक स्टेंट लगवा चुके थे। हादसे के बाद से अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की सीएमएचओ निगरानी कर रहे हैं। सोमवार शाम ही वे मरीज का हाल जानने पहुंचे थे। मंगलवार सुबह 6.15 पर उनका निधन हो गया।


ये भी हुए थे घायल

ट्रामा सेंटर में उपचाररत सात मरीजों में से 36 वर्षीय संजय शर्मा व सिंधियानगर निवासी 19 वर्षीय कल्पना गंभीर अवस्था में हैं। इनके अलावा शुभम राठौर, सोनू, अभिषेक जाटव, राजबहादुर और सात वर्षीय दिव्यांश भर्ती हैं। सीएम ने घायलों के स्वजन को बताया कि मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख, गंभीर घायलों को दो-दो लाख, अन्य घायलों को 50-50 हजार की सहायता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर ट्रक हादसे में FIR पर सवाल: राहगीरों ने लगाई थी आवाज, फिर भी नहीं रुका ड्राइवर, 15 की मौत पर भी गैर इरादतन हत्या नहीं