• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में एलिवेटेड रोड का काम तेज, लेकिन शहर की रफ्तार थमी, डायवर्जन पर जाम से लोग बेहाल

निर्माण एजेंसियां तय समयसीमा में काम पूरा करने के लिए लगातार जुटी हैं, लेकिन फिलहाल इस महत्वाकांक्षी योजना का सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 10:06:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 10:06:51 PM (IST)
ग्वालियर में एलिवेटेड रोड का काम तेज, लेकिन शहर की रफ्तार थमी, डायवर्जन पर जाम से लोग बेहाल
ग्वालियर में एलिवेटेड रोड का काम तेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर को भविष्य में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से बनाई जा रही एलिवेटेड रोड परियोजना इन दिनों रफ्तार पकड़ चुकी है। निर्माण एजेंसियां तय समयसीमा में काम पूरा करने के लिए लगातार जुटी हैं, लेकिन फिलहाल इस महत्वाकांक्षी योजना का सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। दूसरे चरण के तहत फूलबाग चौराहे से गुरुद्वारा तक का मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

डायवर्ट मार्गों पर रेंगते वाहन और प्रभावित होता व्यापार

रविवार की शाम इन डायवर्ट मार्गों पर लंबा जाम देखने को मिला। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, बाजार जाने वाले लोग, सभी को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, तो चौराहों पर बढ़ती भीड़ ने हालात और बिगाड़ दिए। एलिवेटेड रोड निर्माण का असर व्यापार पर भी साफ दिख रहा है। डीबी मॉल के सामने का मुख्य मार्ग बंद होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों की आवाजाही लगभग थम गई, ऐसे में व्यापारियों ने नौगजा रोड की ओर एक बड़ा बैनर लगाकर वैकल्पिक प्रवेश मार्ग की व्यवस्था भी की है। अब पीछे के रास्ते से एंट्री शुरू कर दी गई है, जिससे धीरे-धीरे ग्राहकों की आवाजाही हो रही है।


नौगजा रोड और एलआईसी तिराहे पर ट्रैफिक का भारी दबाव

नौगजा रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच सड़क किनारे लग रहे हाथठेलों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। सड़क की चौड़ाई कम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और खासकर शाम के समय यहां जाम की स्थिति बन रही है। एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते महाराज बाड़े जाने वाले व वहां से आने वाले लोग नदीगेट होते हुए बैजाताल और एलआईसी तिराहे से होते हुए हजीरा, मुरार व सिटी सेंटर पहुंच रहे हैं। यहां पर सुबह, दोपहर और शाम को इतना ट्रैफिक नहीं रहता जितना सात बजते ही हो जाता है। आठ बजे तो यहां वाहन की रफ्तार चींटी जैसी हो जाती है।

लक्ष्मीबाई समाधि स्थल मार्ग पर बढ़ी आवाजाही: पुलिस मुस्तैद

पड़ाव से फूलबाग जाने के लिए लक्ष्मीबाई समाधि स्थल मार्ग पर लोग गलत दिशा में घुस रहे हैं। फूलबाग मार्ग बंद होने के बाद लोग अब लक्ष्मीबाई समाधि स्थल की ओर से होकर अंदर प्रवेश कर रहे हैं। संकरी सड़क होने के कारण यहां भी जाम जैसे हालात बनने लगे हैं। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने हालात संभालने के लिए वैकल्पिक मार्गों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अचानक बढ़े ट्रैफिक दबाव के कारण व्यवस्था कई बार बिगड़ जाती है।

ट्रैफिक पुलिस पूरी जिम्मेदारी से अपना काम कर रही है। शहर की जनता को भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सही दिशा में चलना चाहिए जिससे शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। - अजीत चौहान, डीएसपी यातायात विभाग

यह भी पढ़ें- रेलवे की समर सौगात... पुणे-गाजीपुर समर स्पेशल ट्रेन का एलान, इटारसी और सतना होकर गुजरेगी