• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में चाचा को फंसाने रची अपने ही अपहरण की झूठी कहानी, फिरौती मांगने वाला भतीजा गिरफ्तार

युवक ने खुद गायब होकर अपने ही मोबाइल से परिजनों को फिरौती के मैसेज भेजे थे, ताकि पुलिस चाचा पक्ष पर सख्त कार्रवाई करे। हालांकि, पुलिस की तकनीकी जांच न...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 10:29:23 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 10:29:23 PM (IST)
ग्वालियर में चाचा को फंसाने रची अपने ही अपहरण की झूठी कहानी, फिरौती मांगने वाला भतीजा गिरफ्तार
फिरौती मांगने वाला भतीजा गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गिजौर्रा क्षेत्र में हुए अपहरण के मामले का राजफाश पुलिस ने कर दिया है। युवक ने खुद ही अपने चाचा को फंसाने के लिए अपहरण का षड़यंत्र रचा था। युवक ने खुद गायब होकर अपने ही मोबाइल से परिजनों को फिरौती के मैसेज भेजे थे, ताकि पुलिस चाचा पक्ष पर सख्त कार्रवाई करे। हालांकि, पुलिस की तकनीकी जांच ने पूरे षड्यंत्र की पोल खोल दी। पुलिस ने आरोपित युवक को राउंडअप कर लिया है।

चेक बाउंस के मामले से उपजा विवाद और रंजिश

2024 में राहुल बघेल के नाम पर स्वजनों ने पल्सर बाइक फाइनेंस कराई थी। इस वाहन का उपयोग राहुल के चाचा और उनका परिवार कर रहे थे। वाहन की किस्तें जमा न होने पर फाइनेंस कंपनी द्वारा बैंक में जमा कराया गया चेक बाउंस हो गया। वाहन राहुल के नाम था, इसलिए बैंक ने उसके खिलाफ चेक बाउंस का कानूनी मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद उसने चाचा से बदला लेने की योजना बनाई।


बदला लेने के लिए गढ़ी मनगढ़ंत कहानी

अदालती चक्कर काटने से गुस्साए राहुल ने अपने चाचा और उनके बेटों को कानूनी पचड़े में फंसाने की साजिश रची। उसने खुद के अपहरण की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी और अचानक गायब हो गया। परिजनों को गुमराह करने और मामला पुलिस तक पहुंचाने के लिए उसने अपने ही मोबाइल फोन से फिरौती के मैसेज भेजने शुरू कर दिए। वह पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था।

पुलिस जांच में खुली षड्यंत्र की पोल

पुलिस ने तुरंत तीन टीमें इस मामले की पड़ताल में लगाईं। सीसीटीवी कैमरे देखे गए, जिसमें राहुल अकेला जाता दिखा। इसके बाद पुलिस उस तक पहुंच गई। उसने कहा कि अपहरणकर्ता उसे छोड़कर भाग गए। जब उससे थाने में पूछताछ की गई तो उसने सच बता दिया। उसने बताया कि पांच लाख रुपये और चाचा को फंसाने के लिए उसने यह षड़यंत्र रचा था।

यह भी पढ़ें- भोपाल की सड़कों को जाम से मिलेगी मुक्ति... मेट्रो स्टेशनों के पास 500 मीटर में बनेंगे बहुमंजिला दफ्तर और घर