• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में 17 बांग्लादेशियों का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार, भिक्षु का चोला पहन छिपा था आरोपी

बांग्लादेशी नागरिकों का जाली दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाला बौद्ध भिक्षु गया प्रसाद गौतम उर्फ ज्ञान ज्योति गिरफ्तार कर लि...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 07:20:18 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 07:20:18 PM (IST)
ग्वालियर में 17 बांग्लादेशियों का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार, भिक्षु का चोला पहन छिपा था आरोपी
ग्वालियर में 17 बांग्लादेशियों का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

HighLights

  1. 17 बांग्लादेशी नागरिकों का पासपोर्ट बनवाने वाला भिक्षु गिरफ्तार
  2. जाली दस्तावेजों में मुख्य गवाह बना था गया प्रसाद उर्फ ज्ञान ज्योति
  3. STF ग्वालियर ने डबरा फर्जी पासपोर्ट मामले में की बड़ी कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बांग्लादेशी नागरिकों का जाली दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाला बौद्ध भिक्षु गया प्रसाद गौतम उर्फ ज्ञान ज्योति गिरफ्तार कर लिया गया है। 70 वर्षीय गया प्रसाद गौतम ने ही 17 बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाने में मुख्य गवाह की भूमिका निभाई थी।

एसपी, एसटीएफ राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पिछले दिनों ग्वालियर के डबरा में बौद्ध भिक्षु बनकर रह रहे बांग्लादेशियों के भारतीय पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया था। इसी मामले की जांच में मुख्य गवाह गया प्रसाद गौतम का नाम सामने आया।


2019 में धर्म परिवर्तन कर बना था भिक्षु

चीनोर के पुरा बनवार निवासी गया प्रसाद गौतम 2019 में बौद्ध धर्म अपनाकर भिक्षु बना था। बौद्ध धर्म अपनाने के बाद उसका नाम ज्ञान ज्योति हो गया।

2021 में जिस अवधि के दौरान बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाने वाला सरगना रियाल चौधरी उर्फ मित्यानंद डबरा के सिमरिया टेकरी स्थित बौद्ध विहार व आंबेडकर पार्क में रुका था, उस समय आंबेडकर पार्क की जिम्मेदारी भिक्षु ज्ञान ज्योति ही संभाल रहा था।

जांच के दौरान बतौर गवाह सामने आया गया प्रसाद गौतम का नाम

जब एसटीएफ ने 17 बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनने में उपयोग हुए दस्तावेजों की जांच की तो उसमें बतौर गवाह गया प्रसाद गौतम उर्फ ज्ञान ज्योति का नाम ही सामने आया।

यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने कहा-निपटारे में देरी के लिए स्थगन ही जिम्मेदार नहीं, न्यायाधीशों व न्यायिक सुविधाओं की कमी भी प्रमुख कारण