• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में आउटसोर्स कर्मचारियों पर आर्थिक संकट, चार महीने से नहीं मिला वेतन, 11 माह के एरियर राशि भुगतान की मांग

जिले के शासकीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

By Anoop BhargavEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 04:14:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 04:14:39 PM (IST)
ग्वालियर में आउटसोर्स कर्मचारियों पर आर्थिक संकट, चार महीने से नहीं मिला वेतन, 11 माह के एरियर राशि भुगतान की मांग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन , नईदुनिया

HighLights

  1. आउटसोर्स कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट
  2. चार महीने से नहीं मिला कर्मचारियों को भुगतान
  3. मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जिले के शासकीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें तीन से चार माह से वेतन नहीं मिला है।

वहीं श्रम विभाग के आदेश के अनुसार एक अप्रैल 2024 से हुई वेतन वृद्धि की 11 माह की एरियर राशि का भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है। इस समस्या को लेकर मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान कराने की मांग की।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर में तीन और पटवारी निलंबित, दो के खिलाफ चलेगा मुकदमा, अब तक 22 पटवारी हुए निलंबित

सीएमएचओ के साथ हुई चर्चा

ज्ञापन के दौरान सीएमएचओ डॉक्टर एमएस सागर से कर्मचारी प्रतिनिधियों की चर्चा हुई। सीएमएचओ ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की व्यवस्था सुरक्षा, सफाई और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मद सहित अलग-अलग श्रेणियों में संचालित है।

उन्होंने मौके पर ही संबंधित एजेंसी से फोन पर बात कर भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई और तत्काल वेतन जारी करने के निर्देश दिए। इस पर एजेंसी ने अगले दिन भुगतान करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह के नेतृत्व में दिया गया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर पुलिस की कमजोर जांच पर कोर्ट ने उठाए सवाल, गवाहों और सबूतों की कमी से आरोपी को किया गया बरी