• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर पूर्व की 33 टंकियों से आज पांच लाख की आबादी को नहीं मिलेगा पानी

Gwalior News: ग्वालियर पूर्व की 33 टंकियों से आज पांच लाख की आबादी को पानी नहीं मिलेगा।पंपिंग बंद रहने से 160 एमएलडी वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट जलालपुर से...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Manoj Dubey
Publish Date: Sun, 30 Nov 2025 11:29:39 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Nov 2025 11:36:09 AM (IST)
ग्वालियर पूर्व की 33 टंकियों से आज पांच लाख की आबादी को नहीं मिलेगा पानी
ग्वालियर पूर्व की 33 टंकियों से आज पांच लाख की आबादी को नहीं मिलेगा पानी।

HighLights

  1. पंपिंग मेन लाइन में लीकेज होने के कारण लोगों की बढ़ी परेशानी
  2. विभाग ने क्षमा प्रार्थना करते हुए सहयोग की अपील की
  3. ओवरहेड टंकियों को पूर्ण क्षमता तक भरा नहीं जा सका

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: गोला का मंदिर स्थित श्याम वाटिका के सामने 160 एमएलडी मुरार प्लांट से जुड़ी 500 मिमी व्यास की पंपिंग मेन लाइन में लीकेज होने के कारण शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक दीनदयाल नगर, मुरार व शारदा विहार की ओर बिछी लाइनों में पंपिंग का काम बंद रहा।

पंपिंग बंद रहने से 160 एमएलडी वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट जलालपुर से ग्वालियर पूर्व विधानसभा की 33 ओवरहेड टंकियों को पूर्ण क्षमता तक भरा नहीं जा सका। इसके चलते रविवार को इन टंकियों से लगभग पांच लाख लोगों की आबादी को होने वाली पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


क्षमा प्रार्थना करते हुए सहयोग की अपील

इस मामले में जलप्रदाय विभाग ने नागरिकों से असुविधा के लिए क्षमा प्रार्थना करते हुए सहयोग की अपील की है। गौरतलब है कि सर्दी के मौसम में आए दिन नगर निगम के विभिन्न प्लांटों पर कभी विद्युत आपूर्ति बाधित होने, तो कभी पंपिंग मेन लाइन में दिक्कत आने के कारण सप्लाई की दिक्कत हो रही है।

पिछले दिनों भी इन जगहों पर हुई थी परेशानी

पिछले दिनों मोतीझील स्थित ओल्ड और न्यू वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों से सप्लाई बाधित हो रही थी तो अब जलालपुर स्थित वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट में समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे आए दिन लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कहने को निगम द्वारा हर रोज पानी की आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन इस प्रकार की समस्याओं के कारण लोगों को एक दिन छोड़कर ही पानी मिल पा रहा है।

इन टंकियों से नहीं होगी सप्लाई

पूर्व विधानसभा में थाटीपुर, मुरार, जड़ेरूआ, कृष्णा नगर, अशोक कॉलोनी, सुरेश नगर, थाटीपुर बजरिया, शारदा विहार कॉलोनी, न्यू कलेक्ट्रेट, मीरा नगर, कर्मचारी आवास कॉलोनी, दर्पण कॉलोनी, तुलसी विहार, डाइट कॉलोनी, बीएसएफ कॉलोनी, शताब्दीपुरम, नारायण विहार, पिंटो पार्क, कुंज विहार, अमलताश कॉलोनी, महाराजपुरा, डीडी नगर, सिंधिया नगर, रिसाला बाजार, शिव कॉलोनी आदि पानी की टंकियों से रविवार को आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड हिस्से और प्लानिंग के विरोध में जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी पूरी रिपोर्ट

ये टंकियां अब रविवार की दोपहर तक ही पूरी भर पाएंगी, क्योंकि वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट से पानी छोड़ने के बाद इन टंकियों को भरने में 12 घंटों का समय लग जाता है।