• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior News: 62 साल की जर्मनी की महिला को ग्वालियर के 32 वर्षीय युवक से हुआ प्यार, शादी का आवेदन निरस्त

ग्वालियर का युवक और जर्मनी की महिला शुक्रवार को विवाह के लिए आवेदन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। महिला के तलाकशुदा होने के कारण सिंगल होने का सर्टिफि...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 10:52:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Apr 2024 10:59:05 PM (IST)
Gwalior News: 62 साल की जर्मनी की महिला को ग्वालियर के 32 वर्षीय युवक से हुआ प्यार, शादी का आवेदन निरस्त
जर्मनी की रहने वाली है महिला को ग्वालियर के युवक से हुआ प्यार

HighLights

  1. जर्मनी की रहने वाली है महिला को ग्वालियर के युवक से हुआ प्यार
  2. 32 वर्षीय प्रेमी के साथ आवेदन देने पहुंचे
  3. दस्तावेज पूरे न होने के कारण लौटाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: ग्वालियर का युवक और जर्मनी की महिला शुक्रवार को विवाह के लिए आवेदन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जब अपर कलेक्टर कार्यालय में विवाह के लिए आवेदन दिया तो महिला के तलाकशुदा होने के कारण सिंगल होने का सर्टिफिकेट चाहिए था, यह न होने के कारण आवेदन नहीं लिया गया। महिला की उम्र 62 साल लगभग है और ग्वालियर के युवक की उम्र 32 साल है। दोनों के बीच प्यार होने के बाद अब विवाह करना चाहते हैं और महिला जर्मनी में रहती है। दोनों ने अपर कलेक्टर अंजू अरूण कुमार से भी मुलाकात की।

कलेक्ट्रेट में शुक्रवार से लोकसभा चुनाव के चलते नामांकन दाखिल होने का सिलसिला शुरू हुआ है। जर्मनी की महिला और ग्वालियर का युवक साथ पहुंचे और इनके साथ अधिवक्ता भी थे। इन्होंने कार्यालय में विवाह के लिए स्टाफ को आवेदन दिया जिसके बाद अपर कलेक्टर तक आवेदन पहुंचा। यहां दोनों को बताया गया कि आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि महिला तलाकशुदा है और उसके सिंगल होने का सर्टिफिकेट चाहिए। कलेक्ट्रेट में दोनों लोग अपने अधिवक्ताओं के साथ काफी देर मौजूद रहे।