• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्वालियर में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में बच्चों काे दी गई गुड टच बैड टच की जानकारी

सरस्वती शिशु मंदिर पर स्कूल के बच्चों व स्टाफ के लिए शनिवार को गुड टच, बैड टच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By vikash.pandeyEdited By: vikash.pandey
Publish Date: Sun, 12 Dec 2021 03:21:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Dec 2021 03:21:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में बच्चों काे दी गई गुड टच बैड टच की जानकारी

ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन, देशभर में बालकों के बीच में जाकर उत्साहपूर्वक बच्चों के साथ बाल अधिकार व गुड टच, बैड टच पर प्रभावी चर्चा कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर पर स्कूल के बच्चों व स्टाफ के लिए गुड टच, बैड टच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में दिनेश शर्मा ने कहा कि यदि बच्चों के अधिकारों का संरक्षण नहीं किया जाता है या उनका अतिक्रमण किया जाता है तो बालक अपनी बात चाइल्ड लाइन नंबर 1098, के द्वारा बाल कल्याण समिति तक पहुंचा सकता है और समस्या का समाधान पा सकता है। मुख्य वक्ता डा. दीक्षित ने बताया कि ऐसा टच जिसके होने से अच्छा लगे वह गुड टच या सेफ टच है, लेकिन यदि टच होने से मन को पीड़ा हो या असहज महसूस करें या शर्मिंदिगी महसूस हो तो उसे बैड टच या अनसेफ टच कहते हैं। कार्यक्रम में चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन के फाउंडर व लीगल सेल मेंबर दिनेश कुमार शर्मा, पूर्व सदस्य बाल कल्याण समिति स्वराज माथुर, ज्ञान सिंह कौरव उपस्थित थे।

स्वर्णकार कल्याण जागृति रथ यात्रा 10 कोः स्वर्णकला बोर्ड का गठन किए जाने एवं अन्य मांग को लेकर स्वर्णकार कल्याण समिति द्वारा स्वर्णकार कल्याण जाग्रति रथ यात्रा निकाली जा रही है। यह रथ यात्रा 10 जनवरी को शहर में आएगी। स्वर्णकार समाज के राजकुमार सोनी ने बताया कि रथ यात्रा का उद्देश्य स्वर्णकला बोर्ड का गठन किए जाने की मांग के साथ हाल मार्क कानून कि अनिवार्यता लागू किए जाने,धारा 411 एवम 412 भादवि के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रत्येक थाना लेवल पर छानबीन समिति बनाए जाने,समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने,पिछड़ा वर्ग आयोग एवम पिछड़ा वित्त विकास निगम में समाज के सदस्यों को पद एवम स्थान दिए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में सोने-चांदी के व्यवसाय को जोड़कर स्वर्णकार कारीगरों को हस्तशिल्प कार्ड जारी किए जाने आदि मांगे शामिल है। इस अवसर पर यात्रा के स्वागत के लिए सुबह 10 बजे शहर के सराफा बाजार से बाइक रैली निकाली जाएगी, जो कि यात्रा के साथ शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकाली जाएगी।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।