• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

MP में बजरंग दल के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, मुस्लिम युवकों ने लाठी, लुहांगी और तलवार से बनाया निशाना

पोहरी में बीईओ कार्यालय के पास कार सवार मुस्लिम युवकों ने बजरंग दल कार्यकर्ता को कुचलकर हत्या करने का प्रयास किया। जब इसमें सफल नहीं हो पाए तो आरोपितो...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 19 Sep 2025 11:30:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Sep 2025 11:36:35 PM (IST)
MP में बजरंग दल के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, मुस्लिम युवकों ने लाठी, लुहांगी और तलवार से बनाया निशाना
मुस्लिम युवकों ने बजरंग दल कार्यकर्ता को कुचलकर हत्या करने का प्रयास किया

HighLights

  1. मुस्लिम युवकों ने बजरंग दल कार्यकर्ता को कुचलकर हत्या करने का प्रयास किया
  2. इसमें सफल नहीं हो पाए तो आरोपितों ने फायरिंग कर, लाठी, लुहांगी और तलवार से हमला कर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। पोहरी में बीईओ कार्यालय के पास कार सवार मुस्लिम युवकों ने बजरंग दल कार्यकर्ता को कुचलकर हत्या करने का प्रयास किया। जब इसमें सफल नहीं हो पाए तो आरोपितों ने फायरिंग कर, लाठी, लुहांगी और तलवार से हमला कर दिया। भीड़ एकत्रित हो जाने के कारण आरोपी भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि सभी आरोपी 15 सितंबर को ही जेल से छूटे थे।

बछड़े को हटाने को लेकर विवाद

दरअसल, 11 सितंबर को पोहरी में दुकान के सामने बैठे बछड़े को हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान जावेद और छम्मो खान ने हरिओम धाकड़ और उसके भाई पवन धाकड़ पर तलवार से हमला कर दिया था और बाजार में तलवार लहराते हुए फरार हो गए थे।


हिंदू संगठनों ने किया था थाने का घेराव

12 सितंबर को हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपितों की गिरफ्तारी और उनका जुलूस निकालने की मांग की थी। इस आंदोलन में बजरंग दल कार्यकर्ता देवी सिंह जादौन की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपितों का जुलूस निकाला तो देवी सिंह ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद आरोपित जावेद ने इंटरनेट मीडिया पर कमेंट किया, जिस पर देवी सिंह ने जवाब दिया – “गुंडागर्दी छोड़ दो, सरकार मोदी जी की है, गुंडे पनपने नहीं देंगे।” इसी से विवाद और बढ़ गया।

शुक्रवार को जब देवी सिंह बाइक से जा रहे थे, तभी आरोपितों ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी और उन्हें कुचलकर हत्या करने की कोशिश की। इसमें असफल होने पर लाठी-लुहांगी और तलवार से हमला कर दिया। घायल अवस्था में देवी सिंह को पहले पोहरी स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने जावेद खान, उसके भाई छम्मो खान पिता पप्पू खान, बैराड़ निवासी जाबिर खान, जालिम खान, बंटी खान, शहजाद खान सहित अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें- Guna: "मैडम, आप मत जाओ..." वार्डन की विदाई पर फूट-फूटकर रो पड़ीं छात्रावास की छात्राएं