- हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरेगी फ्लाइट
Gwalior Aviation News: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। ग्वालियर से पुणे के बीच हफ्ते में तीन दिन 29 मार्च से हवाई सेवा (फ्लाइट) शुरू होगी। स्पाइसजेट ने ग्वालियर से पुणे के बीच हवाई सेवा शुरू करने का शेड्यूल जारी किया है। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को यह हवाई जहाज चलेगा। इस सेवा के शुरू होने शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है, क्योंकि पुणे व मुंबई के लिए लंबे समय से फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही थी। पुणे की सेवा शुरू हो गई है।
वर्तमान में एयरपोर्ट से 6 हवाई जहाज उड़ान भरते हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी की वजह से ग्वालियर पुणे फ्लाइट शुरू हो पा रही थी। फ्लाइट को लेकर काफी प्रयास किए जा रहे थे। जनप्रतिनिधियों ने फ्लाइट शुरू करने को लेकर पत्र भी लिखे। मार्च के रस को देखते हुए फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया गया। 29 मार्च से यह सेवा शुरू होगी। इसके शुरू होने से महाराष्ट्र व मुंबई जाने वाले यात्रियों की बड़ी राहत मिलने वाली है, क्योंकि ग्वालियर से सीधी फ्लाइट नहीं होने से लोगों को ट्रेन का सफर करना पड़ता था। ट्रेन से 18 घंटे से अधिक का समय लगता है। पुणे में विद्यार्थी व व्यापारियों का आना जाना अधिक है। फ्लाइट से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। होली के दिन से यह फ्लाइट शुरू हो रही है। सवा दो घंटे का सफर रहेगा। शुरुवाती किराया पांच हजार 819 रुपये निर्धारित किया गया है।
मुंबई के लिए भी बनी है सहमति
ग्वालियर से मुंबई के बीच हवाई सेवा शुरू करने को लेकर आम सहमति बनी है। व्यापारियों को मुंबई काफी आना जाना रहता है। समय बचाने के लिए दिल्ली या दूसरे शहर से फ्लाइट पकड़नी पड़ती है।
- यदि ग्वालियर से मुंबई के बीच हवाई सेवा शुरू होने पर शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुंबई की फ्लाइट को शुरू करने के लिए प्रस्ताव भी लंबित है।
यह रहेगा हवाई जहाज का समय
फ्लाइट प्रस्थान आगमन
एसजी 3012 पुणे से ग्वालियर दो. 12:45 02:30
एसजी 3013 ग्वालियर से पुणे दो. 3:20 5:45
अभी यह फ्लाइट संचालति हो रही एयरपोर्ट से
ग्वालियर-हैदराबाद-मंगलवार, बुधवार, गुरुवार,शुक्रवार
ग्वालियर-अहमदाबाद- मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
ग्वालियर-कोलकाता- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार
ग्वालियर-बंगलुरू-सोमवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार
ग्वालियर-जम्मू-मंगलवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार
ग्वालियर-दिल्ली- मंगलवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार