ग्वालियर में भाजपा नेता की गुंडागर्दी! बेटों के साथ मिलकर युवक को घर में घुसकर मारी गोली, CCTV में कैद वारदात
ग्वालियर के एएस अपार्टमेंट में विवाद सुलझाने गए युवक रुद्र प्रताप को भाजपा नेता और उनके बेटों ने गोली मार दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 09:18:54 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 09:35:19 AM (IST)
ग्वालियर में भाजपा नेता की गुंडागर्दी! (नईदुनिया)HighLights
- ग्वालियर में विवाद सुलझाने गए युवक को मारी गई गोली।
- भाजपा नेता बसंत गोडयाले और बेटों पर फायरिंग का आरोप।
- पड़ोसी को बचाने पर रंजिश में दिया वारदात को अंजाम।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। माधोगंज के हेमसिंह की परेड इलाके में स्थित एएस अपार्टमेंट में एक युवक के साथ भाजपा नेता व उसके बेटों ने मारपीट की, फिर गोली भी चलाई। युवक के हाथ में गोली लगी है। युवक विवाद होने पर बीच-बचाव करने के लिए गया था। इसी दौरान उसकी मारपीट कर गोलियां चला दी।
ये है पूरा मामला
- प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात भाजपा नेता बसंत गोडयाले के बेटे ईश्वरधन ने कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले रुद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर युवक को बचाया। रुद्र को लगा कि मामला शांत हो गया है, लेकिन ईश्वरधन और उसके परिजनों ने इस बीच-बचाव पर उससे रंजिश रख ली।
रविवार दोपहर भाजपा नेता बसंत गोडयाले अपने साथियों के साथ रुद्र के घर पहुंचे और धमकी दी। रुद्र का आरोप है कि उस पर फायर किया गया। गोली उसके हाथ में लगी है। इसके बाद यह लोग भाग गए। युवक का कहना है कि इन लोगों ने 15 दिन पहले भी नमन गुर्जर के साथ मारपीट की थी। यह लोग पूर्व में भी इस तरह की घटना कर चुके हैं। जल्द करेंगे मामले का खुलासा
बसंत गोडयाले पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। किरण अहिरवार, सीएसपी, लश्कर
यह भी पढ़ें- ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में हादसे के वक्त न डॉक्टर मिले न एंबुलेंस; निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे घायल