• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में हादसे के वक्त न डॉक्टर मिले न एंबुलेंस; निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे घायल

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में नवरात्र के दौरान बड़ी लापरवाही दिखी। हादसे के वक्त न डॉक्टर थे और न एंबुलेंस, जिससे घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल ...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 08:01:32 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 09:01:10 AM (IST)
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में हादसे के वक्त न डॉक्टर मिले न एंबुलेंस; निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे घायल
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में बड़ी लापरवाही। (नईदुनिया)

HighLights

  1. शीतला माता मंदिर परिसर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में घोर लापरवाही।
  2. इस बार नवरात्र में चिकित्सकों की ड्यूटी नहीं लगाई गई।
  3. आपात स्थिति के लिए मंदिर परिसर में एंबुलेंस भी नदारद।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शीतला माता मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं में इस बार लापरवाही सामने आई है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि हर साल नवरात्र के दौरान परिसर में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाती थी, लेकिन इस बार डाक्टरों की तैनाती नहीं की गई। इतना ही नहीं, परिसर में आपात स्थिति के लिए खड़ी रहने वाली एंबुलेंस भी इस बार मौजूद नहीं थी।

घायलों को निजी वाहनों से ले जाना पड़ा अस्पताल

हादसे के बाद घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए न तो मौके पर चिकित्सक मौजूद थे और न ही एंबुलेंस की सुविधा मिल सकी। ऐसे में घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इस स्थिति ने नवरात्र जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


प्राथमिक उपचार की व्यवस्था बेहद जरूरी

हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर पहुंचते हैं। भीड़भाड़ के बीच किसी भी अप्रिय घटना, चोट या अचानक तबीयत बिगड़ने की स्थिति में मौके पर प्राथमिक उपचार और तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था बेहद जरूरी होती है। इसके बावजूद इस बार चिकित्सकों की ड्यूटी और एंबुलेंस की उपलब्धता नहीं होने से व्यवस्था की कमी उजागर हुई।

व्यवस्था और समन्वय पर उठे गंभीर सवाल

सवाल यह है कि जब हर साल नवरात्र के दौरान चिकित्सकों की तैनाती और एंबुलेंस की व्यवस्था की जाती थी, तो इस बार इन्हें क्यों नहीं रखा गया। क्या आयोजन से पहले स्वास्थ्य विभाग और संबंधित प्रशासन के बीच समन्वय नहीं हुआ, या फिर आपात चिकित्सा इंतजामों को जरूरी नहीं समझा गया। हादसे के बाद इन सवालों के जवाब और जिम्मेदारी तय करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- MP में सोलर पैनल लगाने पर ₹78 हजार तक सब्सिडी, 64 हजार उपभोक्ताओं के खाते में पहुंचे ₹440 करोड़