• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

फर्जी पासपोर्ट मामले में फरार बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के बौद्ध मठ से हुई गिरफ्तारी, चार दिन की रिमांड पर रखा गया

वह छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्थित बौद्ध मठ में छिपा था। यहां से एसटीएफ की टीम ने उसे पकड़ा है।

By amit mishraEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 07:48:04 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 07:50:07 PM (IST)
फर्जी पासपोर्ट मामले में फरार बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के बौद्ध मठ से हुई गिरफ्तारी, चार दिन की रिमांड पर रखा गया
फर्जी पासपोर्ट मामले में भिक्षु गिरफ्तार, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. फर्जी पासपोर्ट मामले में भिक्षु गिरफ्तार
  2. STF ने रखा था 20 हजार का इनाम
  3. कोर्ट ने चार दिन की रिमांड पर भेजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जाली दस्तावेजों के जरिये बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाला भंते गुलाब राय गौतम उर्फ सम्यक बोधि आखिर पकड़ा गया। उस पर एसटीएफ द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

जैसे ही पासपोर्ट कांड का सरगना रियाल चौधरी पकड़ा गया तो भंते गुलाब राय उर्फ सम्यक बोधि फरार हो गया। वह छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्थित बौद्ध मठ में छिपा था। यहां से एसटीएफ की टीम ने उसे पकड़ा है।

6 मामलों में बना गवाह

पूछताछ में उसने छह बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट में गवाह बनना स्वीकार किया है। यह सभी पासपोर्ट डबरा स्थित बौद्ध विहार के पते पर बनवाए गए थे। आरोपित ग्वालियर से झांसी, फिर बिलासपुर और यहां से छत्तीसगढ़ के नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ पहुंच गया।


भंते गुलाब राय गौतम उर्फ सम्यक बोधि ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीगंज का रहने वाला है। वह डबरा स्थित बौद्ध मठ पर रहता था। यहीं उसने अपने साथ पासपोर्ट कांड के सरगना रियाल चौधरी को अपने साथ रखा और 17 बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाने में पूरी मदद की।

इसमें से छह में वह खुद गवाह बना, जबकि तीन पासपोर्ट में भंते गया प्रसाद गौतम को उसने गवाह बनवाया। भंते गयाप्रसाद गौतम उर्फ ज्ञानज्योति को एसटीएफ ने पहले ही पकड़ लिया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- अब बस, 20 दिन और बाकी; छत्तीसगढ़ में 31 अक्टूबर के बाद खुद के वाहन से मंत्रालय आएंगे 3500 कर्मचारी

कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड

भंते गुलाबराय गौतम को एसटीएफ ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे चार दिन की रिमांड पर लिया गया है।

गवाह बना, फर्जी दस्तावेज बनवाने में भी मददगार

भंते न सिर्फ पुलिस सत्यापन के समय गवाह बना, बल्कि फर्जी दस्तावेज बनवाने में भी उसने मदद की। उसने बांग्लादेशी नागरिकों का मूल निवासी, मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज बनवाए हैं।

पुलिस से कहता था- मैं जानता हूं, डबरा थाने में साठगांठ

भंते गुलाबराय गौतम की डबरा थाने में साठगांठ थी। जब पुलिसकर्मी भूपेंद्र गुर्जर सत्यापन के लिए आता तो मूल व्यक्ति से मिले बगैर ही भंते के कहने पर सही रिपोर्ट लिख देता था। भंते कहता था- मैं जानता हूं, सालों से यहां रह रहे हैं।

म्यांमार और थाईलैंड की यात्रा

पकड़ा गया भंते खुद भी म्यांमार और थाईलैंड की यात्रा कर चुका है। इसका भी पासपोर्ट बना है।

यह भी पढ़ें- दुश्मन को फंसाने के लिए रचा खौफनाक षड्यंत्र: बीजेपी नेता के भाई ने दिव्यांग नौकर को घर से बुलाकर खुद गोलियों से भूना