• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में सड़कों की जांच तेज, चेतकपुरी रोड के नमूने जांच में फेल, सोमवार को NHAI और PWD की सड़कों की रिपोर्ट होगी पेश

ग्वालियर हाई कोर्ट में पेश चेतकपुरी से चौपाटी (बसंत विहार होकर) रोड के नमूनों की जांच रिपोर्ट ने यह मुहर भी लगा दी। जांच रिपोर्ट में नमूने फेल निकले।

By Vikram Singh TomarEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 10:27:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 10:27:00 AM (IST)
ग्वालियर में सड़कों की जांच तेज, चेतकपुरी रोड के नमूने जांच में फेल, सोमवार को NHAI और PWD की सड़कों की रिपोर्ट होगी पेश
चेतकपुरी रोड के नमूने जांच में फेल, नईदुनिया

HighLights

  1. चेतकपुरी रोड के नमूने जांच में फेल
  2. चेतकपुरी से चौपाटी रोड तक लिए गए नमूने
  3. हाई कोर्ट में पेश की जाएगी सड़कों की रिपोर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर की पूरे प्रदेश में बदनामी कराने वाली चेतकपुरी रोड घटिया ही बनाई गई थी। शुक्रवार को हाई कोर्ट में पेश चेतकपुरी से चौपाटी (बसंत विहार होकर) रोड के नमूनों की जांच रिपोर्ट ने यह मुहर भी लगा दी। जांच रिपोर्ट में नमूने फेल निकले।

हाई कोर्ट में चल रही शहर की खराब सड़कों को लेकर याचिका के क्रम में सुनवाई के दौरान कुलदीप नर्सरी, चेतकपुरी से चौपाटी तक नगर निगम द्वारा बनाई गई सड़क के नमूनों की रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में पेश की गई। रिपोर्ट देखने के बाद कोर्ट ने इसी सड़क की वीडियोग्राफी भी ओपन कोर्ट में देखी।


कोर्ट के सामने आई सड़क की स्थिति

इसमें सड़क के एक गड्ढे में दो पाइपों को बोरी के सहारे आपस में जोड़ा हुआ दिखाई दिया। कोर्ट द्वारा बनाए आयोग के अध्यक्ष गौरव समाधिया की ओर से रिपोर्ट पेश की गई। नमूनों के फेल होने के बाद सड़क की मौके की स्थिति भी कोर्ट के सामने आई।

इस मामले में सड़क से संबंधित निजी एजेंसी का रिकॉर्ड भी सीज करने के निर्देश दिए गए हैं। अब इस मामले में आगामी सोमवार को एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़कों से संबंधित रिपोर्ट पेश की जाएगी।

बता दें कि, हाई कोर्ट में शहर की सड़कों को लेकर चल रही याचिका की सुनवाई के क्रम में शुक्रवार को चेतकपुरी रोड की जांच रिपोर्ट पेश हुई।

यह भी पढ़ें- समान पद और कार्य के बावजूद वेतन में अंतर, जबलपुर हाई कोर्ट ने गैस राहत विभाग से मांगा जवाब, चार सप्ताह में जवाब देने का आदेश

अधिवक्ता गौरव समाधिया ने पेश की रिपोर्ट

हाई कोर्ट के निर्देश पर सड़कों की जांच के लिए गठित आयोग के चेयरमैन अधिवक्ता गौरव समाधिया की ओर से यह रिपोर्ट पेश की गई। सुनवाई के दौरान ओपन कोर्ट में वीडियोग्राफी में सड़क के निर्माण की स्थिति दिखी जिसमें बोरी से पाइप जोड़ने के अलावा बड़े बड़े पटिया जैसे पत्थर, मलबा जैसा मटेरियल व कांपैक्शन को लेकर गडबड़ स्थिति दिखी।

सड़क को लेकर यही सामने आया कि इस सड़क का पूरा निर्माण संदेहजनक था। टेक्निकल रिपोर्ट के आधार पर यह संदेह सामने आया है।

30 अगस्त को हुई थी एनएसवी व्हीकल स्कैनिंग

महल रोड, चेतकपुरी, एजी ऑफिस, बसंत विहार और फूलबाग क्षेत्र की सड़कों की एनएसवी व्हीकल कैमरों से स्कैनिंग की गई थी। इसी स्कैनिंग के आधार पर संबंधित स्थानों से सड़क के सैंपल लिए गए थे।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपी नसीम अख्तर का खुलासा, भोपाल से नागपुर और कच्छ के पते पर बने थे पासपार्ट