• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

'मैडम मेरे साथ बाहर घूमने चलो...': टीचर ने दी थाने जाने की धमकी तो पैरों में गिर पड़ा शिवपुरी के स्कूल का प्रिंसिपल

शिवपुरी के सांदीपनि स्कूल के प्राचार्य का शिक्षिका से अभद्रता करने और फिर पैर छूकर माफी मांगने का वीडियो वायरल है। हालांकि, प्राचार्य ने आरोपों को झूठ...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 07:52:26 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 08:15:17 AM (IST)
'मैडम मेरे साथ बाहर घूमने चलो...': टीचर ने दी थाने जाने की धमकी तो पैरों में गिर पड़ा शिवपुरी के स्कूल का प्रिंसिपल
शिवपुरी स्कूल के प्रिंसिपल का वीडियो वायरल

HighLights

  1. कोलारस के सांदीपनि स्कूल के प्राचार्य का वीडियो वायरल।
  2. शिक्षिका से घूमने चलने को कहा, किया अभद्र व्यवहार।
  3. थाने जाने की धमकी पर पैर छूकर मांगी माफी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी : कोलारस के सांदीपनि स्कूल में पदस्थ प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ ने शिक्षिका से अशिष्ट शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि मेरे साथ बाहर घूमने चलो। शिक्षिका ने थाने में जाने की धमकी दी तो पैर छूकर माफी मांगने लगे।

बाद में दोनों को छोड़नी पड़ी नौकरी

स्कूल के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो, यह कोई फिसली हुई जुबान नहीं, बल्कि सोचा-समझा दबाव था। आरोप है कि प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ महिला शिक्षिकाओं को अकेले में बुलाकर खाली पीरियड का गलत इस्तेमाल करने का दबाव बनाते थे। लगातार की जा रही अशोभनीय टिप्पणियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला शिक्षिका ने खुलकर विरोध कर दिया। इसके बाद उन्हें स्कूल से नौकरी छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ गया।


थाने की धमकी देने पर मांगी माफी

इस पूरे मामले स्कूल में ही हंगामा हुआ और शिक्षिका ने साफ कहा, अब मैं थाने जाऊंगी। थाने की धमकी सुनते ही प्राचार्य ने महिला शिक्षिका के पैर छूकर माफी भी मांगी। वीडियो ने पूरे मामले की पोल खोल दी है। कोलारस में अब एक ही सवाल है, अगर फरमान नहीं दिया था, तो पैर क्यों छूने पड़े? माफी किस गुनाह की?

मैंने अपने बयान पलट कर आपको बचाया था

बहुप्रसारित वीडियो में शिक्षिका एक अन्य शिक्षिका का नाम लेते हुए यह भी कह रही है कि सर, मैंने महिला बाल विकास में अपने बयान पलट कर आपको बचाया है। मैंने वहां जाकर नहीं बताया कि वह मेरे आगे रोई थीं। इसके साथ ही महिला शिक्षिका वीडियो में इस बात की भी गारंटी मांग रही है कि, इस स्कूल में आज के बाद ऐसे कृत्य नहीं होने चाहिए।

प्राचार्य बोले-मैं निर्दोष, महिलाएं झूठी

इस पूरे मामले में प्राचार्य कुलश्रेष्ठ का कहना है कि, मुझ पर लगे आरोप निराधार हैं। गलती उन दो महिलाओं की थी, जिन्होंने झूठे आरोप लगाए और अब नौकरी छोड़कर चली गई हैं, लेकिन उनका यह बयान वीडियो के सामने बौना पड़ रहा है। लोग पूछ रहे हैं - अगर दो महिलाएं झूठी थीं और नौकरी छोड़कर चली गईं, तो आप वीडियो में किसके पैर पकड़ रहे हैं और क्यों?

यह भी पढ़ें- ग्वालियर हादसा: 'हत्यारे ट्रक' ने छीनीं कई परिवारों की खुशियां, किसी का सुहाग उजड़ा तो किसी का इकलौता सहारा छिना