• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

न कॉल, न OTP... फिर भी खाते खाली! ग्वालियर में दो दिन में साइबर ठगों ने मचाई दहशत

ग्वालियर में दो दिनों में साइबर ठगी के छह मामले सामने आए। लिंक, एपीके फाइल, ट्रेडिंग और पे-वॉलेट हैकिंग से लाखों रुपये उड़ाए गए, पुलिस जांच कर रही।

By amit mishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 06:59:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 06:59:04 PM (IST)
न कॉल, न OTP... फिर भी खाते खाली! ग्वालियर में दो दिन में साइबर ठगों ने मचाई दहशत
ग्वालियर में दो दिन में साइबर ठगों ने मचाई दहशत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दो दिनों में साइबर ठगी के छह मामले ग्वालियर में सामने आए।
  2. बिना कॉल और मैसेज भी बैंक खातों से रकम उड़ाई गई।
  3. ट्रेडिंग स्कीम और एपीके फाइल से लोगों को ठगा गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। साइबर ठगों की नजर आपके बैंक खातों पर है। अब तो बगैर काॉल और मैसेज के ही ठग खातों में सेंध लगा रहे हैं। पिछले दो दिन में साइबर ठगी की 6 वारदात सामने आई हैं। इसमें से पांच घटनाओं में ग्वालियर के अलग-अलग थानों में एफआइआर दर्ज हुई है।

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिये ठगे गए लोगों का पैसा होल्ड कराने की कोशिश पुलिस कर रही है। फिलहाल ठगों का सुराग नहीं है।

न कॉल न मैसेज, खाते से 7 बार में निकल गए 2.71 लाख रुपये

  • सिंध विहार कालोनी में रहने वालीं वृद्धा के साथ 2.71 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। कारोबारी विकास अग्रवाल की मां माया अग्रवाल का पंजाब नेशनल बैंक की नया बाजार स्थित शाखा में खाता है। उनके बैंक खाते में पति का मोबाइल नंबर लिंक है।

  • तीन दिन में उनके बैंक खाते से सात बार में 2.71 लाख रुपये निकल गए। जब विकास पासबुक अपडेट करवाने के लिए बैंक पहुंचे तब इसमें से 2.71 लाख रुपये निकलने की जानकारी मिली। फिर शिकायत की। झांसी रोड थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।
  • खाते से निकले 37 हजार 400 रुपये

    थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नया मोहल्ला में रहने वाले गौरव शाक्य के साथ 37 हजार 400 रुपये की ठगी हुई है। वह मोबाइल चार्ज पर लगा गए थे। जब बाजार से लौटकर घर पहुंचे तो खाते में से 37 हजार 400 रुपये निकल गए थे। इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर की, फिर एफआइआर दर्ज कराई।

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में ठगी का शिकार

    शताब्दीपुरम स्थित ग्लोरी विला में रहने वाले झलक जौहरी इंस्टाग्राम चला रहे थे। ऑनलाइन ट्रेडिंग की पोस्ट दिखी। इस पर क्लिक किया फिर वाट्स एप पर मीनाक्षी सिंह नाम की युवती का मैसेज आया। उसने एक स्कीम में निवेश करने की बात कही। उसने कहा कि रुपये लगाने पर कम समय में दोगुने हो जाएंगे। उन्होंने 60 हजार रुपये लगा दिए। मुनाफा दिखने लगा, जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो मैसेज आया कि वह पैसा नहीं निकाल सकते। तब पता लगा कि ठगी हो गई।

    पे-वॉलेट हैक कर निकाले 1.89 लाख रुपये

    जनकगंज स्थित न्यू शांति नगर में रहने वाले व्यापारी शाहिद रजा का पे-वालेट हैक कर 1.89 लाख रुपये निकाल लिए गए। वह एक मजदूर को भुगतान कर रहे थे। बार-बार प्रयास के बाद भी भुगतान नहीं हो पा रहा था। फिर पे-वालेट हैक हुआ और उनके खाते से 1.89 लाख रुपये निकल गए।

    41 हजार रुपये की साइगर ठगी

    इंदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस्मानी मस्जिद के पास रहने वाले 25 वर्षीय राकेश प्रजापति के साथ 41 हजार रुपये की साइगर ठगी हुई। अंजान फाइल पर क्लिक किया था। इसके बाद मोबाइल बंद हुआ। जब मोबाइल खोला तो 41 हजार रुपये खाते से निकल गए। एपीके फाइल के जरिये खाते में सेंध लगाई गई।

    मोबाइल हैक कर निकाले रुपये

    • माधोगंज इलाके में रहने वाले सन्नी पुत्र सुनील शर्मा के साथ ठगी हो गई। उनके मोबाइल पर साफ्टवेयर अपडेट करने का मैसेज आया। इस लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हुआ। इसके बाद खाते से 13 हजार 800 रुपये निकल गए।

  • ठग ने इनके पे-वालेट में रुपये डाले और दूसरी जगह ट्रांसफर किए। अब इनके पास अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रहे हैं और कॉल करने वाले कह रहे हैं- उनके खाते में ठगी का पैसा आया है। उनकी सिम भी बंद कर दी है।
  • ये भी खबर पढ़ें- रतलाम के वाटर पार्क में स्‍पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्‍यापार, वहां से छुड़ाई तीन लड़कियों को वापस थाईलैंड भेजा