
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मुरार जिला अस्पताल में डॉग बाइट के कुल 91 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 25 नए मरीज शामिल हैं।
एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़
वहीं जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) में एक दिन में 98 डॉग बाइट के मामले सामने आए। जेएएच में दर्ज 98 मामलों में 22 पुराने और 76 नए मामले शामिल हैं। अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें- शान गन हाउस अवैध हथियार मामला: पत्नी रजनी अग्रवाल के नाम पर है लाइसेंस, प्रशासन को पुलिस रिपोर्ट का इंतजार
सावधानी बरतने की सलाह
चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ते के काटने या खरोंच लगने पर घाव को तत्काल साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना जरूरी है। घाव की गंभीरता के आधार पर चिकित्सक रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन की आवश्यकता भी तय करते हैं।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर वायरोलॉजी लैब में 3 स्वाइन फ्लू संदिग्धों की जांच, छतरपुर की एक महिला मरीज आई पॉजिटिव